Kanwar Yatra 2022: उत्तराखंड में कावड़ यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। मेला इलाके को सुरक्षा के लिहाज से 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर्स में बांटा गया है।

0
363
Kanwar Yatra 2022
Kanwar Yatra 2022

Kanwar Yatra 2022: सावन महीने की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त शिवभक्तों में उत्साह है। लेकिन उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने की खबर सामने आई है। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Kanwar Yatra 2022
Kanwar Yatra 2022

Kanwar Yatra 2022: पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है- DGP

गृह मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड और अन्य राज्यों में एडवाइजरी जारी की गई है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। मेला इलाके को सुरक्षा के लिहाज से 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर्स में बांटा गया है। मीट की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं, साथ ही दिल्ली-ऋषिकेश नेशनल हाइवे को भी बंद करा दिया गया है।

Kanwar Yatra 2022

बता दें कि सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो गया है। यह 12 अगस्त 2022 को समाप्त होगा। सावन का महीना भोलेनाथ को काफी प्रिय होता है। शिव भक्तों को इस महीने का खास इंतजार रहता है। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त पवित्र गंगा नदी से जल भरकर लाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

संबंधित खबरें: