HARYANA ELECTIONS: हरियाणा चुनाव से पहले AAP को लगा तगड़ा झटका, नीलोखेड़ी सीट से उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

0
11
HARYANA ELECTIONS: हरियाणा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, नीलोखेड़ी सीट से उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
HARYANA ELECTIONS: हरियाणा चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, नीलोखेड़ी सीट से उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

HARYANA ELECTIONS: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। चुनाव से ठीक पहले दलों के नेताओं का एक से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। दरअसल, हरियाणा की नीलोखेड़ी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमर सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह ने पार्टी की सदस्यता अपनाई।

इसके अलावा, अमर सिंह ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का भी ऐलान किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने करनाल डिस्ट्रिक्ट की नीलोखेड़ी विधानसभा सीट से अमर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन उन्होंने अब आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अमर सिंह के AAP छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर प्रेस वार्ता में कहा, “सिख समुदाय के अधिकांश लोगों ने उनसे (अमर सिंह) अपील की कि वे उन्हें वोट देना चाहते हैं, लेकिन अभी, वे भाजपा को किसान विरोधी, दलित विरोधी, पिछड़ा वर्ग विरोधी और और जवान विरोधी होने के लिए सबक सिखाना चाहते हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले, चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण समय में, उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और आप की उम्मीदवारी से हटने का फैसला किया है”

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आगे बताया कि अमर सिंह और उनके सभी साथियों ने फोन कर बताया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को बिना किसी शर्त के समर्थन देना चाहते हैं। इसके साथ ही अमर सिंह आम आदमी पार्टी से अलग होना चाहते हैं।

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

सरकारी आवास खाली करने के बाद अब कहां रहेंगे पूर्व CM Arvind Kejriwal