Gurmeet Ram Rahim: दुष्कर्म मामले में पेरोल पर जेल से बाहर आए हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं।उन्होंने अपना नया एल्बम ‘देश की जवानी’ रिलीज किया है।मालूम हो कि बाबा राम रहीम रेप केस में जेल की सजा काट रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का ये ताजा वीडियो है। अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के केस में कोर्ट ने उन्हें 20 साल की सजा सुनाई थी।
इस वीडियो एल्बम में राम रहीम युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डेरा प्रमुख एक जीप से एंट्री लेते हैं। राम रहीम के गाने में कई खिलाड़ियों के वीडियो का इस्तेमाल भी किया गया है।गाने में में एक जगह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का वीडियो भी है। नए गाने को गुरमीत राम रहीम ने ही लिखा है, कंपोज किया है, निर्देशित किया है और गाया भी है।

Gurmeet Ram Rahim: इमेज को चमकाने की कोशिश
Gurmeet Ram Rahim: इस पूरे वीडियो एल्बम में देशभक्ति गाने की आड़ में गुरमीत राम रहीम अपनी इमेज को चमकाने की कोशिश करते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में गुरमीत राम रहीम खुद को पाक बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
पेरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख ना सिर्फ गाने को लॉन्च कर रहे हैं बल्कि प्रवचन भी कर रहे हैं। पेरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम का ये पहला वीडियो नहीं है। 26 जनवरी पर राम रहीम और उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने का वीडियो जारी किया था।
डेरा प्रमुख राम रहीम 40 दिनों की पेरोल पर है ओर 21 जनवरी से बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में अपने परिवार के साथ है। आश्रम से सत्संग और उसके दूसरे वीडियो लगातार देखने को मिल रहे हैं। एक वीडियो में तो वह तलवार से केक काटते दिख रहे हैं।
Gurmeet Ram Rahim: 40 दिनों की पैरोल पर बाहर आए

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिनों की पैरोल मिलने के बाद बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचे।जहां उन्होंने अपनी आजादी का जश्न मनाया।इस दौरान वे तलवार से केक काटते दिखाई दिए।राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं।
बेशक कानून की नजर में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसा कातिल हैं, दुष्कर्मी हैं। बावजूद इसके इनके ऊपर हरियाणा सरकार की कृपा बरस रही है।यही वजह है कि हरियाणा सरकार बाबा को खुले हाथों से फरलो, कभी पैरोल के नाम पर रिहाई दे रही है।
गौरतलब है कि पिछले 14 माह में अब चौथी बार और 3 माह में दूसरी बार गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर हैं। हाल में राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध जताया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है एक ओर राम रहीम को बार-बार पैरोल मिल रही है, जबकि दूसरी तरफ कई सिख मुजरिम सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद हैं। राम रहीम पिछली बार 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक करीब 40 दिनों के पैरोल पर बाहर रह चुका है।
संबंधित खबरें
- 14 माह में चौथी बार Payroll पर बाहर आए Gurmeet Ram Rahim, हरियाणा सरकार से लगातार मिल रही राहत, जश्न मनाकर तलवार से काटा केक
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim की मिली पैरोल को लेकर उठ रहे हैं सवाल, जानिए हरियाणा और पंजाब की राजनीति में कितना है डेरों का प्रभाव