अगले साल Uttar Pradesh में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर एक बार फिर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने Tweet कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि 4.5 साल में राज्य सरकार ने किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं के साथ अत्याचार किया है।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने Tweet कर कहा, ‘’चौवन गुज़रे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, ग़रीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज़ सरकार के नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास ’’
योगी सरकार में आवारा पशुओं से किसान और लोग त्रस्त
अखिलेश यादव ने प्रदेश में आवारा पशुओं के घूमने से परेशान किसान के मुद्दे पर भी BJP की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, ‘’जिस प्रकार किसान और ग्रामीण जनता आवारा पशुओं की समस्या से बुरी तरह त्रस्त है उससे तो यही लगता है कि उप्र का अगला चुनाव स्वयंभू-तथाकथित ‘दमदार’ बनाम ‘दुमदार’ की समस्या पर होगा। ’’
Raja Mahendra Pratap Singh University के शिलान्यास को पूर्व CM ने ढोंग करार दिया था
14 सितंबर, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) का शिलान्यास किया था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने को Akhilesh Yadav ने दिखावा बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि महेन्द्र प्रताप हमेशा भाजपा की विचारधारा के खिलाफ थे और वृंदावन को भाजपा सरकार के द्वारा नक़ली विश्वविद्यालय घोषित करना उसका अपमान है।
अखिलेश यादव ने Tweet कर लिखा था कि ‘’ आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि। वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है। ‘’
यह भी पढ़ें:
Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार को बताया झूठा, ट्वीट कर लिखा, “भाजपा खत्म”