Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक बयानबाजी है। मैं आपको बता सकता हूं कि दिल्ली (Delhi) में कितने हरियाणा के लोग संक्रमित हो रहे हैं। बाहरी दिल्ली से हर रोज हजार से ऊपर मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में आज कोरोना के14,000-15,000 मामले सामने आ सकते हैं। दिल्ली में कोविड वैक्सीन की लगभग 2.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। दिल्ली में सभी वयस्कों को पहली डोज लग चुकी है। 80 फीसदी आबादी को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
Delhi में कोरोना के मामलों पर अनिल विज ने क्या कहा था?

मालूम हो कि इससे पहले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली में कोविड के मामलों के बढ़ने के चलते हरियाणा में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में रविवार को 18,286 ताजा Covid-19 मामले दर्ज किए गए है। जो पिछले दिन की तुलना में लगभग 2 हजार कम है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 27.87% है।
देश में कोरोना की स्थिति

वहीं देश में कोरोना को लेकर राहत के संकेत हैं। पिछले 24 घंटों में 4 प्रतिशत कम मामले दर्ज हुए हैं। हालांकि positivity rate बढ़कर 19.65% पर पहुंच गयी है। इससे पहले 2,71,202 नए केस सामने आए थे। वहीं अगर बात Omicron की करें तो इसके मरीजों की संख्या 8,209 हो गयी है। बताते चलें कि कोरोना से मौत का क्रम भी कम नहीं होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में 385 मौतें दर्ज की गयी हैं।
संबंधित खबरें:
- UP Election 2022: Akhilesh Yadav ने कहा- Corona के समय BJP ने जनता को अनाथ छोड़ दिया था, इनका हरेक वादा झूठा निकला, हरेक…
- Capt. Amarinder Singh Corona Positive, ट्वीट कर दी जानकारी
- Corona Guidelines: DDMA का आदेश- दिल्ली में सभी निजी दफ्तर रहेंगे बंद
- Corona Testing को लेकर ICMR की नई एडवाइजरी, अब मरीज के संपर्क में आने पर नहीं होगी जांच की जरूरत