Delhi News: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आपराधिक तत्वों की दबंगई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ माह पूर्व ही कंझावला कांड के बाद एक और उससे मिलता-जुलता मामला सामने आ रहा है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा है। वीडियों में दो लोग एक लड़की की पिटाई करतेऔर उसे जबरन कार के अंदर घुसाते देखे जा रहे हैं।
पूरी घटना मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास की है। पुलिस ने पूरी घटना पर संज्ञान लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कार गुरुग्राम के रतन विहार की है।जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।दिल्ली पुलिस कार चालक और घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने में जुटी है।

Delhi News: पुलिस टीम जांच में जुटी
Delhi News: दिल्ली पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि कार गुरुग्राम के रतन विहार पते पर रजिस्टर्ड है। इस पते पर पुलिस की एक टीम भेजी गई है।
पूरे मामले में आउटर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी का कहना है कि वीडियो पुलिस की जानकारी में आया है।पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी है।कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का निकला है।पुलिस टीम को वहां भेज दिया गया है।कैब शनिवार देर रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई है।इसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है।
संबंधित खबरें
- Uttarakhand Budget 2023-24: धामी सरकार के बजट में समावेशी विकास के साथ बेहतर शिक्षा पर जोर
- BJP MLA T. Raja. Singh: विधायक टी राजा सिंह के बिगड़े बोल, मुसलमानों के खिलाफ उगला जहर