अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव (Deepotsav) शुरू हो गया है। यहां पर हर साल राज्य की योगी सरकार (Yogi Government) भव्य तरह से दीपावली (Deepawali) से एक दिन पहले दीपोत्सव मनाती है। राज्य में राम की नगरी अयोध्या में लाखों दिये जलाए जाते हैं। दिये की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। इस साल अयोध्या नगरी में 9 लाख 51,000 हजार दियों के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा।
अयोध्या में साल 2017 में 1 लाख ,80,000 हजार दिए जलाए गए थे। 2018 में 3,01,152, साल 2019 में 5,50,000 वहीं साल 5,51,000 दिये जलाए गए थे।
राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद हर साल इसी तरह दीपोत्सव मनाया जाता है। नगरी का कोना कोना रोशन होगा।
हर साल दीपोत्सव से पहले भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। चारों तरफ रोशनी ही रोशनी होती है।
अयोध्या की दीवाली हर साल विश्व रिकॉर्ड बनाती ही। दीपोत्सव से पहले शोभा यात्रा निकाला जाती है। राम, सीता और लक्ष्णम की तस्वीरों को दिखाया जाता है।
दीपोत्सव को देखने के लिए यहां पर देश विदेश से लोग जाते हैं। राम के नाम दिये जलाने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं।
दीपोत्सव के कई माह पहले से ही यहां पर तैयारियां दिखाई देेने लगती हैं। तैयारी की तस्वीर यहां पर दिख रही है।
अयोध्या नगरी रोशनी से जगमग लग रही है। लाखों की संख्या में जनता यहां पर पहुंची है।
अयोध्या की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। दीपोत्सव के बाद लोगों की दिलचस्पी अयोध्या के बारे में जानने के लिए बढ़ गई है।
यह तस्वीर साबित कर ही है कि अयोध्या का दीपोत्सव कितना भव्य होता है।
झांकी की तस्वीर है जिसमें राम सीता का विवाह दिखाया जाता है।
यह भी पढ़ें:
Diwali 2021: दीवाली पर इस तरह करें माता लक्ष्मी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और आरती