Gujarat Election 2022 के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 बार के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने पार्टी को सौंपा इस्तीफा

0
105
Gujarat Election 2022 के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 बार के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने पार्टी को सौंपा इस्तीफा
Gujarat Election 2022 के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 बार के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने पार्टी को सौंपा इस्तीफा

Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। छोटा उदयपुर से 11 बार विधायक रह चुके मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। मई में ही राठवा ने चुनाव न लड़ने की बात कही थी उसी समय से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं और कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Gujarat Election 2022: नए युवाओं को दिया जाए मौका

दरअसल, मोहन सिंह राठवा का मानना है कि वे अब बुजुर्ग हो गए हैं और ने युवाओं को मौके देना चाहते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अब अपने बेटे राजेन्द्र सिंह राठवा को सत्ता की कमान सौंप सकते हैं। राजेन्द्र सिंह राठवा पिछले कुछ दिनों से राजनीति में काफी सक्रीय है। मोहन सिंह राठवा का कहना है कि वे पिछले 55 सालों से लगातार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अब नए और युवा चेहरों को सामने आना चाहिए।

Congress President Election
Gujarat Election 2022: Congress

Gujarat Election 2022: 2012 से लगातार हासिल की जीत

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मोहन सिंह राठवा लगातार साल 2012 से जीत रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में पुर्ण विराम लगाने का फैसला लिया है और अब वे अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।

Gujarat Election 2022: आदिवासी बहुल इलाका है छोटा उदयपुर

मोहन सिंह राठवा लगातार 11 बार छोटा उदयपुर से विधायक रहे हैं। छोटा उदयपुर एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां पर मोहन सिंह राठवा, नारायण राठवा और सुखराम राठवा की तिकड़ी ने अपनी मजबूती बनाई हुई है। लेकिन अब मोहन सिंह राठवा ने सन्यास का ऐलान कर दिया है, नारायण राठवा अभी राज्यसभा के सदस्य हैं और बताया जा रहा है कि सुखराम राठना शायद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

संबंधित खबरें:

95 का हुआ ’92’ का सबसे बड़ा किरदार, पढ़िए राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे Lal Krishna Advani की कहानी

नई आबकारी नीति मामले में Manish Sisodia का करीबी बना सरकारी गवाह, बोला बताऊंगा सच…