UP News : CM Yogi Adityanath ने लखनऊ में जनता दरबार लगाया और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। CM ने हाथरस से आई शान्ति देवी का जिक्र करते हुए कहा कि शान्ति देवी ने मुझे बताया कि वृद्धावस्था पेंशन से उनका व्यक्तिगत खर्चा सम्मानपूर्वक चल जाता है। पिछले 4.5 वर्षों में UP Govt ने 30 लाख से अधिक वृद्धजनों को पेंशन योजना से जोड़ा है। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन वृद्धों को संबल दे रही है। आभार प्रधानमंत्री जी।
PM मोदी के मार्गदर्शन में UP Govt गरीबों के स्वावलंबन व उनके उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस क्रम में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक निराश्रित व वृद्धजनों को प्राप्त हो, यही हमारा ध्येय है।
CM Yogi Adityanath ने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। कुछ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को आपकी देखभाल, सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने संदेश दिया, सजग रहें, सतर्क रहें, बच्चों-वृद्धजनों और पूरे परिवार का ख्याल रखें। मेरी अपील है कि सभी पात्रजन ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत अपना ‘आयुष्मान कार्ड’ अवश्य बनवाएं।
यह भी पढें:
Teacher’s Day 2021: शिक्षक पर्व के अवसर पर देश के 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा
Tokyo Paralympics 2020: Avani Lekhara ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल शूटिंग में जीता Bronze medal