Bhagwant Mann: Punjab के घर-घर में राशन पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने खुद लाभार्थियों के घरों में राशन सप्लाई करने का बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट किया, ”आज़ादी के 75 साल बाद भी हमारे लोग कतारों में खड़े हैं। आज हम ये सिस्टम बदलने जा रहे हैं। अब हमारी बुजुर्ग माताओं को राशन के लिए घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। किसी को अपनी दिहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी। आज मैंने फैसला लिया है कि आपकी सरकार आपके घर राशन पहुंचाएगी। ”
वहीं पंजाब सरकार के फैसले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में घर-घर राशन योजना चालू। केंद्र सरकार ने इसे दिल्ली में लागू करने से रोका। कोई बात नहीं। इसकी शुरुआत अब पंजाब से करेंगे। हम पिछले 4 वर्षों से इसे दिल्ली में लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं; हमने योजना बनाई लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे रोक दिया।
मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के प्रशासन को लेकर जताई नाराजगी
जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आई है उनकी उपराज्यपाल के साथ हमेशा अनबन होती रहती है। अब पंजाब में भी AAP की सरकार आने के बाद यहां के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के प्रशासन को लेकर नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने ट्वीट किया, ”केंद्र सरकार अन्य राज्यों के अधिकारियों और कर्मियों को चंडीगढ़ प्रशासन में नियुक्त कर रही है। यह पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के खिलाफ है। पंजाब चंडीगढ़ पर अपने हक के लिए मजबूती से लड़ेगा…”
सीएम बनने के बाद एक्शन में Bhagwant Mann

Punjab का मुख्यमंत्री बनने के बाद Bhagwant Mann लगातार एक्शन में नजर आते हुए धड़ाधड़ फैसले ले रहे हैं। 23 मार्च को भगत सिंह के बलिदान दिवस पर पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की थी। साथ ही उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पंजाब में सार्वजनिक अवकाश देने की घोषणा भी की थी। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब सरकार बनने के बाद AAP युवाओं को रोजगार देने के काम में जुट गई है।

अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस विभाग में 10,000 भर्तियों और अन्य सरकारी विभागों में 15,000 भर्तियों सहित कुल 25,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने के प्रस्ताव को पारित किया था। इसके अलावा सरकार ने 35,000 संविदा सरकारी कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

यह भी पढ़ें:
- Punjab CM Bhagwant Mann के मंत्रिमंडल का विस्तार, विभाग बंटवारे का इंतजार
- APN News Live Updates: Bhagwant Mann बने पंजाब के मुख्यमंत्री, पढ़ें 16 मार्च की सभी बड़ी खबरें
- Bhagwant Mann ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, खटकर कलां में केजरीवाल भी रहे मौजूद