UP Madarasa: प्रदेश में चल रहे अवैध मदरसों के सर्वे के बीच यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों का समय बढ़ा दिया है। अब यूपी के मदरसे सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक छह घंटे तक चलेंगे। पहले दोपहर 2 बजे तक कक्षाएं चलती थीं। मदरसों का नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर से लागू होगा। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने एक आदेश जारी किया कि मदरसों में कक्षाएं सुबह 9 बजे प्रार्थना और राष्ट्रगान के साथ शुरू होंगी। शिक्षण कार्य अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की पहल के तहत परिषद द्वारा यह बदलाव किया गया है।
UP Madarasa: ऐसा होगा टाइम टेबल
सुबह 9 बजे: मदरसों में प्रार्थना यानी दुआ होगी। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
सुबह 9.20 बजे : कक्षाओं की शुरुआत होगी।
दोपहर 12 से 12.30 बजे तक: लंच ब्रेक होगा।
दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक: कक्षाओं का आयोजन होगा।
UP Madarasa: किताब वितरण के प्रारूप में भी बदलाव
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक सरकार पहली बार नए समय के साथ प्रयोग कर रही है। मदरसों में किताबों के वितरण के प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। अब मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए उनके कोर्स की एनसीईआरटी की किताबों के लिए पैसे दिए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि मदरसों में बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने और इन छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कदम उठाए गए हैं। सरकार की मंशा है कि उन्हें आधुनिक शिक्षा के अनुसार ज्ञान के साथ-साथ अवसर भी दिया जाए।
यह भी पढ़ें: