5th Phase: आज थम जाएगा 5वें चरण का चुनाव प्रचार, 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

0
19

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के अब तक चार चरण पूरे हो चुके हैं। इस बार सात चरणों में मतदान होना है। पांचवे चरण का चुनाव 20 मई को है। बात करें छठे और सातवें चरण की तो 25 मई और 1 जून को इन सीटों पर मतदान होगा। वहीं पांचवें दौर का प्रचार 18 मई की शाम यानि कि आज थम जाएगा। पांचवें दौर में चुनाव बिहार की 5 सीटों पर, झारखंड की 3 सीटों पर, महाराष्ट्र की 13 सीटों पर, ओडिशा की 5 सीटों पर , यूपी की 14 सीटों पर, वेस्ट बंगाल की 7 सीटों पर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर पांचवें चरण में चुनाव होगा। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांचवे चरण में जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई जानें-मानें चेहरे भी शामिल हैं।

कौन से राज्य की किन सीटों पर चुनाव

बिहार

  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • मुजफ्फरपुर
  • सारण
  • हाजीपुर

जम्मू कश्मीर

  • बारामूला

झारखंड

  • चतरा
  • कोडरमा
  • हजारीबाग

लद्दाख

  • लद्दाख

महाराष्ट्र

  • धुले
  • डिंडोरी
  • नासिक
  • कल्याण
  • पालघर
  • भिवंड
  • ठाणे
  • मुंबई उत्तर
  • मुंबई उत्तर-पश्चिम
  • मुंबई उत्तर-पूर्व
  • मुंबई उत्तर-मध्य
  • मुंबई दक्षिण-मध्य
  • मुंबई दक्षिण

ओडिशा

  • बारगढ़
  • सुंदरगढ़
  • बोलांगीर
  • कंधमाल
  • आस्का

उत्तर प्रदेश

  • मोहनलालगंज
  • लखनऊ
  • अमेठी
  • रायबरेली
  • जालौन
  • झांसी
  • हमीरपुर
  • बांदा
  • फतेहपुर
  • कौशांबी
  • बाराबंकी
  • फैजाबाद
  • कैसरगंज
  • गोंडा
  • पश्चिम बंगाल
  • बनगांव
  • बैरकपुर
  • हावड़ा
  • उलूबेरिया
  • श्रीरामपुर
  • हुगली
  • आरामबाग

अहम निर्वाचन क्षेत्र

उत्तर प्रदेश में अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कैसरगंज हैं। बिहार में हाजीपुर और सारण और महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य और कल्याण।

5वें चरण 5 प्रमुख उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश

  • अमेठी से बीजेपी से स्मृति ईरानी और कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा
  • रायबरेली: कांग्रेस से राहुल गांधी
  • लखनऊ: बीजेपी से राजनाथ सिंह
  • कैसरगंज: बीजेपी से करण भूषण सिंह

बिहार

  • हाजीपुर: चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास)
  • सारण: रोहिणी आचार्य (राजद) और राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
  • मुजफ्फरपुर: राज भूषण चौधरी (भाजपा)

महाराष्ट्र

  • मुंबई उत्तर: पीयूष गोयल (भाजपा)
  • मुंबई उत्तर-पश्चिम: रवींद्र दत्तराम वायकर (शिवसेना)
  • मुंबई साउथ: अरविंद सावंत
  • मुंबई उत्तर-मध्य: उज्ज्वल निकम (भाजपा) और वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
  • कल्याण: डॉ. श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)

जम्मू और कश्मीर

  • बारामूला: उमर अब्दुल्ला (जेके नेशनल कॉन्फ्रेंस)

झारखंड

  • चतरा: कृष्णा नंद त्रिपाठी (कांग्रेस)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here