Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार (15 सितंबर) को ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। यहां लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं, इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

Greater Noida: घायल लोगों के इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम
जानकारी के मुताबिक, बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच, लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर दूसरे मजदूर भागे-भागे पहुंचे। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, डॉक्टरों की एक टीम इलाज में जुटी है।
Greater Noida: घटना पर बोले डीएम मनीष वर्मा
ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने पर डीएम मनीष वर्मा ने कहा, “निर्माणाधीन साइट पर हादसा हो गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हमारी टीम जिला हॉस्पिटल में मौजूद है। हमारे अधिकारी भी साइट पर मौजूद हैं। कोई भी वहां (निर्माणाधीन साइट) पर नहीं फंसा है। सभी घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। जांच चल रही है।”
यह भी पढ़ें: