BJP MLA T. Raja. Singh: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले निलंबित तेलंगाना बीजेपी विधायक टी राजा सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।उनका नफरत भरा भाषण का वीडियो बड़ी ही तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें मुसलमानों के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है।वायरल वीडियो महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का है। जहां हाल ही में टी राजा सिंह भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

BJP MLA T. Raja. Singh:हिंदुओं के खिलाफ बोलेगा, हम उसे बख्शेंगे नहीं
BJP MLA T. Raja. Singh: टी राजा सिंह भाषण में कह रहे हैं कि जो कोई भी हिंदुओं के खिलाफ बोलेगा, हम उसे बख्शेंगे नहीं। उन्होंने सभा में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे हिंदू राष्ट्र में आपको वह करने के लिए लाउडस्पीकर भी नहीं मिलेगा, जो आप दिन में पांच बार करते हैं।
सिंह ने यह भी दावा किया कि एक मीडिया साक्षात्कार में शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने एक स्प्रे के साथ कीड़े और तिलचट्टे (मुसलमानों) को खत्म करने की बात कही थी।
BJP MLA T. Raja. Singh: मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल
BJP MLA T. Raja. Singh: टी राजा सिंह सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे मुस्लिमों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें पीटना चाहता है तो उसे बजरंग दल में शामिल हो जाना चाहिए।उन्हें भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के लिए युवाओं का समर्थन मांगते हुए भी सुना जाता है। महाराष्ट्र की ‘भूमि’ जान ले कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना तैयार है, जो लोग हिंदुओं के खिलाफ बात करते हैं या गायों की हत्या करते हैं।उन्हें पता चले कि हम तैयार हैं। सिंह ने कहा कि 2026 तक भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित कर दिया जाएगा।
BJP MLA T. Raja. Singh: भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र
टी राजा सिंह ने कहा कि अहमदनगर और हैदराबाद के नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर और भाग्यनगर किया जाएगा। हिंदू मांग कर रहे हैं कि देश को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ का दर्जा मिले।ऐसे में अगर 50 से अधिक इस्लामिक देश और 150 से अधिक ईसाई राष्ट्र हो सकते हैं तो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं किया जा सकता
उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो 2025 और 2026 में भारत को ‘अखंड हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाएगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं, यह सभी साधुओं और संतों की दहाड़ है और यह उनकी भविष्यवाणी है।
संबंधित खबरें
- RJD के राज में अपने ही नेता का हो जा रहा अपहरण, BJP बता रही ‘जंगल राज’
- Hyderabad News: हैदराबाद में अमित शाह के आगमन पर लगे Welcome Poster, तस्वीर में नजर आ रही निरमा गर्ल