Bihar Vaishali Accident: बिहार के वैशाली में बीते दिनों भीषण सड़क हादसे ने कई लोगों की जान ले ली। जानकारी अनुसार वैशाली के देशरी नयागंज- 28 टोला में भीषण सड़क हादसे से 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई घायल हो गए। हादसे में घायल 4 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मरने वालों में 6 बच्चे शामिल है। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे।
Bihar Vaishali Accident:
घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए हैं। दरअसल, सभी लोग महनार- मोहद्दीनगर एसएच पर ब्रह्मस्थान के पास भुइयां बाबा की पूजा कर रहे थे। तभी एक नियंत्रित ट्रक लोगों को रौंदते हुए निकल गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक भी गाड़ी में फंसा गया। जिसके बाद लोग चालक को ट्रक से निकालती हुई पुलिस का भी लोगों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में ट्रक चला रहा था। जिसके बाद यह हादसा हुआ।
वहीं हादसे के बाद राष्ट्रपति ने बिहार के वैशाली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, पीएम मोदी ने 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने प्रत्येक रिश्तेदार को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया।
संबंधित खबरें:
- पहले लोगों को कुचला, फिर लगी आग, घायलों को मरता छोड़ जलती बस से भागे बिहार पुलिस के जवान
- Gujarat News: अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने कुचला, हादसे में 6 की मौत