दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली की जनता को मुफ्त बिजली- पानी के साथ अब देशभक्ति का पाठ भी पढ़ाएंगे। इसके लिए केजरीवाल कोई क्लासेस नहीं शुरू करने जा रहे हैं, बल्कि दिल्ली में 500 जगहों पर 115 फीट उंचा तिरंगा लगाकर देश के नागरिकों में देशभक्ति और गर्व की भावना उतपन्न करने की कोशिश करेंगे। दिल्ली सरकार ने ये काम 73वें गणतंत्र दिवस से शुरू कर दिया है।
Arvind Kejriwal जगाएंगे देशभक्ति की भावना

दिल्ली सीएम ने आज न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हम अपने पहले चरण में दिल्ली में 500 जगहों पर तिरंगा लगाएंगे। हमारा अहम लक्ष्य है कि देश का हर नागरिक तिरंगे को दिन में 2-3 बार देखे, क्योंकि हम कभी कभी सांसारिक जीवन में देश और समाज को भूल जाते हैं। ऐसे में तिरंगे को बार बार देखने के बाद दिल में देशभक्ति की भावना बढ़ेगी।
बता दें कि 2021-22 के बजट में दिल्ली सरकार ने शहर में 500 जगहों पर राष्ट्रीय झंडा लगाने का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले 15 अगस्त को में भी तिरंगा लगाया गया था। वहीं 27 जनवरी को 75 झंडे लगाये जायेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार में शुरुआत 35 मीटर ऊंचे झंडे लगाने की योजन बना रही थी।
Arvind Kejriwal सरकार खर्च करेगी इतने करोड़

जिसके लिए दिल्ली सरकार ने देश भक्ति बजट के रूप में 45 करोड़ रूपये आवंटित किये थे। बाद इसमें सशोधन करके 84 करोड़ रुपया कर दिया गया। दिल्ली के अधिकारीयों का कहना है कि अब यह खर्च 104.4 करोड़ रूपये होने का अनुमान है।
बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली के किदवई नगर में झंडे के उद्घाटन समरोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, “जब हम तिरंगे को देखते हैं, तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दिल में राष्ट्र के प्रति प्रेम और गर्व से भर जाता है। दिल्ली के चारों ओर पांच सौ तिरंगे लगाये जायेंगे।” वहीं उन्होंने आगे कहा था कि। “दैनिक जीवन की भाग दौड़ में हम अक्सर अपने देश के बारे में भूल जाते हैं। यह तिरंगा लोगों को राष्ट्र के प्रति प्रेम और देश भक्ति निरंतर याद दिलाने का काम करेगा।
संबंधित खबरें:
- ‘सरकार के दबाव में ट्विटर मेरे फॉलोअर्स कम कर रहा है’ Rahul Gandhi के आरोप पर Twitter ने दी सफाई, कहा- ‘…हम प्रत्येक सप्ताह लाखों खाते हटाते हैं’
- Tricolour At Lal Chowk: जहां लगता था पाकिस्तान का झंडा, वहां फहराया गया तिरंगा