ICC Womens ODI World Cup 2025: पाकिस्तान नहीं आएगा भारत, न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे मुकाबले, जारी हुआ महिला वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल

0
4
महिला वर्ल्ड कप 2025 : भारत-पाक मैच की जानकारी
महिला वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा। जानिए भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां खेला जाएगा।

ICC Womens ODI World Cup 2025: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी और 31 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 सितंबर को बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर यानी श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान महिला टीम इस पूरे टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी और अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। यही कारण है कि यदि पाकिस्तान महिला टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो उन मुकाबलों को भी श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाएगा। मालूम हो कि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर हो रहा है।

भारत-पाक मुकाबला कब और कहां?

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच यह भिड़ंत खास है क्योंकि लंबे समय से राजनीतिक तनाव के चलते दोनों टीमों के बीच सीमित मुकाबले हुए हैं।

सभी मुकाबलों का स्थान और समय

  • 30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका – बेंगलुरु – 3 बजे
  • 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड – इंदौर – 3 बजे
  • 2 अक्टूबर: बांग्लादेश vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 3 अक्टूबर: इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु – 3 बजे
  • 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका – कोलंबो – 3 बजे
  • 5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका – इंदौर – 3 बजे
  • 7 अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश – गुवाहाटी – 3 बजे
  • 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 9 अक्टूबर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका – विजाग – 3 बजे
  • 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश – विजाग – 3 बजे
  • 11 अक्टूबर: इंग्लैंड vs श्रीलंका – गुवाहाटी – 3 बजे
  • 12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया – विजाग – 3 बजे
  • 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश – विजाग – 3 बजे
  • 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका – कोलंबो – 3 बजे
  • 15 अक्टूबर: इंग्लैंड vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश – विजाग – 3 बजे
  • 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका – कोलंबो – 3 बजे
  • 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड – इंदौर – 3 बजे
  • 20 अक्टूबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश – कोलंबो – 3 बजे
  • 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान – कोलंबो – 3 बजे
  • 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड – इंदौर – 3 बजे
  • 23 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – 3 बजे
  • 24 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका – कोलंबो – 3 बजे
  • 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका – इंदौर – 3 बजे
  • 26 अक्टूबर: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड – गुवाहाटी – 11 बजे
  • 26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश – बेंगलुरु – 3 बजे
  • 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो – 3 बजे
  • 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु – 3 बजे
  • 2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु – 3 बजे

महिला वर्ल्ड कप 2025 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, विशेषकर भारत-पाक मुकाबले को लेकर। टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल और विविध लोकेशन इसे और खास बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अहमदाबाद विमान हादसे पर विदेशी खिलाड़ियों की संवेदना, WTC फाइनल के तीसरे दिन मैदान पर काली पट्टी पहनकर दी श्रद्धांजलि

अर्जुन सिंह राघव ने दिल्ली स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया सम्मानित