आईसीसी ने भी माना T20 के ‘सूर्य’ हैं SKY, बल्लेबाज को इस खिताब से नवाजा

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस अवॉर्ड के लिए आईसीसी को धन्यवाद किया है।

0
201
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की धुंआधार बल्लेबाजी के सभी फैंन हैं। उन्होंने साल 2022 में शानदार बैटिंग की। वे अभी टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में नबंर वन पर हैं। क्रिकेट जगत में उनके इस कृतिमान को अब आईसीसी ने सम्मानित किया है। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को ‘आईसीसी मेंस T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड’से नवाजा है। आईसीसी ने इस अवार्ड की घोषणा बुधवार को की। वहीं, इस सम्मान के लिए बल्लेबाज सूर्यकुमार ने आईसीसी को धन्यवाद दिया है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav ने साल 2022 में बनाए सर्वाधिक रन

आईसीसी ने स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को साल 2022 के लिए श्रेष्ठ बल्लेबाज के अवार्ड से सम्मानित किया है। यादव ‘आईसीसी मेंस T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। इस अवार्ड को जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। मालूम हो कि सूर्यकुमार यादव साल 2022 में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भी बल्लेबाज हैं। अभी उनके 908 रेटिंग प्वाइंट हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने।

सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 187.43 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1164 रन बनाए। इसमें उनके दो शानदार शतक भी शामिल हैं, जो सूर्यकुमार ने पहले इंग्लैंड और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने दो शतकों के अलावा 9 अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान उन्होंने कुल 68 छक्के जड़े। बता दें कि इन छक्कों के साथ एक साल में टी20 में सबसे अधिक छक्का लगाने का भी रिकॉर्ड सूर्यकुमार ने बना दिए।

साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने किए शानदार प्रदर्शन- आईसीसी
अवार्ड की घोषणा करते हुए आईसीसी ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए अपना बयान भी दिया है। आईसीसी ने कहा “आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के विजेता के पास प्रारूप के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक था। यहां हम उनके 2022 और साल के स्टैंडआउट प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं। वह भारतीय टी 20 के अहम सदस्य थे, जिन्होंने दो शतक और 9 अर्धशतक जमाए।” आईसीसी ने अपने बयान में आगे कहा “साल के दौरान यादव ने कई शानदार प्रदर्शन किए। मगर उनका सर्वश्रेष्ठ शायद नॉटिघंम में सफेद गेंद की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक इंग्लैंड के खिलाफ आया, जहां उन्होंने अपना पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा।” बता दें कि तब सूर्यकुमार ने 55 गेंदों में 117 रन बनाए थे।

वहीं, सूर्यकुमार यादव ने इस अवॉर्ड के लिए आईसीसी को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा “धन्यवाद आईसीसी। 2022 मेरे लिए विशेष तौर पर काफी शानदार रहा। मैंने अपने करियर में नई ऊंचाइयां देखीं। मैंने साल 2022 में कई शानदार पारियां खेली, लेकिन सबसे विशेष पारी थी अपने करियर में पहला शतक लगाना। किसी भी क्रिकेटर के लिए अपना पहला शतक लगाना खास होता है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में कई और शानदार पारियां खेलूंगा। एक बार फिर धन्यवाद।”

यह भी पढ़ेंः

BBC Documentary Controversy: JNU के बाद अब जामिया में डॉक्यूमेंट्री को लेकर हंगामा; हिरासत में लिए गए कई छात्र, जानें क्यों मचा है बवाल..

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए भारतवर्ष है तैयार, जानिए इस दिवस से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here