
SRH vs MI IPL 2025 : आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला आज शाम से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम मुंबई इंडियंस (MI) से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। वानखेड़े में मुंबई ने SRH को हराया था, लेकिन इस बार माहौल, भीड़ और पिच SRH के पक्ष में हो सकती है।
पिच रिपोर्ट और संभावनाएं
हैदराबाद का उप्पल स्टेडियम इस सीजन में रन बरसाने के लिए जाना जा रहा है। यहां की पिच पर सच्ची उछाल, बल्लेबाजों को भरपूर मौका और होम क्राउड का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। अब तक यहां खेले गए चार में से तीन मुकाबले चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं, जिससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि टॉस महत्वपूर्ण होगा। जानकारी के मुताबिक मौसम गर्म रहेगा, लेकिन बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
SRH vs MI: हेड-टु-हेड आंकड़ों में मुंबई आगे, हैदराबाद को टक्कर देने की जरूरत
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अब तक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस रिकॉर्ड से साफ होता है कि MI का पलड़ा भारी रहा है।
आंकड़ा | SRH | MI |
---|---|---|
कुल मैच | 24 | 24 |
जीत | 10 | 14 |
हार | 14 | 10 |
बेनतीजा मैच | 0 | 0 |
सर्वाधिक स्कोर | 277 | 246 |
न्यूनतम स्कोर | 96 | 87 |
क्या कहती है कहानी इन आंकड़ों की?
- मुंबई इंडियंस ने 14 बार SRH को मात दी है, जो कि SRH की तुलना में 4 जीत अधिक हैं।
- SRH ने अपनी सर्वोच्च पारी में 277 रन बनाए हैं, जबकि MI का टॉप स्कोर 246 रन है।
- न्यूनतम स्कोर में भी दोनों टीमों ने 87 और 96 जैसे पतन देखे हैं, जो बताता है कि इस राइवलरी में उतार-चढ़ाव भरपूर रहे हैं।
पिछली भिड़ंत में रोहित शर्मा ने नाबाद 76 रन बनाकर SRH के गेंदबाजों को धो डाला था। लेकिन आज हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैदान पर नई रणनीति के साथ उतरेगी।
मैच की प्रमुख टक्करें और रणनीति
🔶 SRH की रणनीति:
- रोहित शर्मा को रोकना SRH के लिए प्राथमिकता होगी। पैट कमिंस और मोहम्मद शमी, रोहित को IPL में क्रमशः 5 और 3 बार आउट कर चुके हैं।
- SRH की सबसे बड़ी ताकत है उनका ओपनिंग कॉम्बिनेशन – ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा। इनकी साझेदारी तोड़ने से मुंबई को बड़े टोटल या बड़े रन चेज में मदद मिलेगी। वहीं, ईशान शर्मा इस सीजन पहले मैच (SRH vs RR) में शतक जड़ने के बाद से आगे के 6 मुकाबलों में फीके नजर आए हैं। ऐसे में, SRH चाहेगी कि उनका ये खिलाड़ी उसी अंदाज से खेले जिस अंदाज से उसने इस सीजन की शुरुआत में खेला था।
🔷 MI की रणनीति:
- ट्रेंट बोल्ट को पॉवरप्ले में सफलता भले ही कम मिली हो, लेकिन उनका रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के खिलाफ बेहतर है।
- आंकड़ों के मुताबिक, अभिषेक ने बोल्ट के खिलाफ 30 रन (29 गेंद) बनाए हैं और वे 2 बार आउट हुए हैं।
- ईशान किशन बोल्ट के सामने – 43 रन (46 गेंद), 3 बार आउट
संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा
मुंबई इंडियंस (MI):
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार