SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: लॉर्ड्स (लंदन): वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल 2025 के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने पिच को देखते हुए पहले गेंदबाजी चुनी और उम्मीद जताई कि शुरुआती मदद का फायदा मिलेगा। बता दें कि WTC फाइनल 2025 में 11 जून से 15 जून के बीच जब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी। आज यानी बुधवार को इस 5 दिवसीय टेस्ट मैच का पहला दिन है, खेल के लाइव स्कोर और हाइलाइट्स के लिए APN न्यूज के साथ बने रहें।
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: स्मिथ ने अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 40 ओवर के बाद 142 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं। स्टीव स्मिथ शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 65 रन (106 गेंद) बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं, जबकि ब्यू वेबस्टर ने भी 47 गेंदों में 34 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी है। साउथ अफ्रीका की तेज़ गेंदबाज़ी के आगे ऑस्ट्रेलिया की वापसी का श्रेय इस मजबूत साझेदारी को जाता है। बता दें कि ये स्कोर दूसरे सेशन की समाप्ति से कुछ देर पहले के हैं।
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: स्कोर अपडेट (20 ओवर के बाद)
- ऑस्ट्रेलिया: 53/3, 20 ओवर
- ट्रेविस हेड: 6* (6 गेंद)
- स्टीव स्मिथ: 18* (38 गेंद)
- पिछली विकेट: मार्नस लाबुशेन (17 रन, 56 गेंद) को मार्को जानसेन ने आउट किया
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: 20 ओवर से पहेल ऑस्ट्रेलिया का गिरा एक और विकेट
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: पहले दिन के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी का दबदबा जारी है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला सही साबित होता दिख रहा है। 20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 53 रन पर 3 विकेट हो चुका है। ताज़ा झटका टीम को 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर लगा, जब मार्नस लाबुशेन (17 रन, 56 गेंद) को मार्को जानसन ने काइल वेरिन के हाथों कैच आउट कराया। लाबुशेन का विकेट 46 के टीम स्कोर पर गिरा। अब क्रीज पर स्टीव स्मिथ मौजूद हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण रही है।
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 26/2, SA की शानदार शुरुआत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में साउथ अफ्रीका द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के फैसले को शुरुआती सफलता मिलती दिख रही है। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26 रन पर 2 विकेट है।
स्कोर अपडेट (10 ओवर के बाद):
- ऑस्ट्रेलिया: 26/2
- मौजूदा बल्लेबाज़:
- मार्नस लाबुशेन: 14* (29 गेंद)
- स्टीव स्मिथ: 5* (10 गेंद)
कैगिसो रबाडा: 2 विकेट, दोनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़
कैगिसो रबाडा ने लॉर्ड्स की पिच पर शानदार गेंदबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को झकझोरा और दो अहम विकेट चटकाए, अब पूरी उम्मीद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर टिकी है जो पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
गिरे हुए विकेट:
- उस्मान ख्वाजा – 12/1 (6.3 ओवर)
- कैमरून ग्रीन – 16/2 (6.6 ओवर)
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दो बड़े विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। अब क्रीज़ पर लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की जोड़ी को बड़ी साझेदारी की ज़रूरत है।
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: पहले 5 ओवर का खेल, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन संभाल रहे पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने पारी की शुरुआत की। पहले सत्र की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 7 रन (5 ओवर) बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी – शुरुआती आंकड़े
बल्लेबाज | रन | गेंद | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|---|---|
उस्मान ख्वाजा | 0* | 18 | 0 | 0 | 0.00 |
मार्नस लाबुशेन | 6* | 14 | 0 | 0 | 42.86 |
एक्स्ट्रा: 1 रन (नो बॉल से)
कुल स्कोर: 7/0 (5.1 ओवर)
SA vs AUS WTC Final 2025 Day 1: रणनीति के पीछे की सोच
साउथ अफ्रीका ने बादल भरे मौसम और लॉर्ड्स की सतह को ध्यान में रखते हुए पहले बॉलिंग का फैसला किया। उम्मीद है कि पहले सत्र में तेज़ गेंदबाजों को स्विंग और सीम का फायदा मिलेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की नजरें बड़ा स्कोर खड़ा करने और दबाव बनाने पर टिकी होंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:
- उस्मान ख्वाजा
- मार्नस लाबुशेन
- कैमरून ग्रीन
- स्टीव स्मिथ
- ट्रैविस हेड
- ब्यू वेबस्टर
- एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)
- पैट कमिंस (कप्तान)
- मिशेल स्टार्क
- नाथन लियोन
- जोश हेज़लवुड
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI:
- टेम्बा बावुमा (कप्तान)
- एडेन मार्कराम
- रयान रिकेलटन
- वियान मुल्डर
- ट्रिस्टन स्टब्स
- डेविड बेडिंघम
- काइल वेरिन
- मार्को जानसन
- केशव महाराज
- कैगिसो रबाडा
- लुंगी एनगिडी