ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा – बने छक्कों के मामले में दूसरे सबसे बड़े भारतीय बल्लेबाज

0
9
ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अब उनके नाम 89 छक्के हो गए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 88 छक्के लगाए थे।

गौरतलब है कि रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में ये आंकड़ा हासिल किया था। वहीं पंत ने ये कारनामा उससे कम पारियों में कर दिखाया है। रोहित हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

वीरेंद्र सहवाग अब भी शीर्ष पर, लेकिन खतरे में है उनका रिकॉर्ड

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने 2001 से 2013 के बीच खेले गए 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में कुल 91 छक्के जड़े थे। सहवाग भले ही इस सूची में टॉप पर हों, लेकिन पंत उनसे सिर्फ दो छक्के पीछे हैं। यानी अगर पंत आगे चलकर सिर्फ तीन और छक्के लगाते हैं, तो वह इस ऐतिहासिक सूची में नंबर एक बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ों द्वारा सर्वाधिक छक्के: टॉप-5 लिस्ट

  • वीरेंद्र सहवाग – 91 छक्के
  • ऋषभ पंत – 89 छक्के
  • रोहित शर्मा – 88 छक्के
  • महेंद्र सिंह धोनी – 78 छक्के
  • रवींद्र जडेजा – 74 छक्के

ऋषभ पंत का टेस्ट प्रदर्शन भी शानदार

ऋषभ पंत के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो अब तक उन्होंने भारत के लिए 47 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 82 पारियों में उन्होंने 44.29 की औसत से 3410 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और जोखिम लेने की शैली ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक खास पहचान दिलाई है।