Paris Olympics 2024 : जेवलिन में Neeraj-Jena होंगे एक्शन में, देश को हॉकी से मेडल की उम्मीद, देखें DAY 11 का पूरा शेड्यूल

0
7
जेवलिन में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना होंगे एक्शन में, भारत को हॉकी से मेडल की उम्मीद
जेवलिन में नीरज चोपड़ा और किशोर जेना होंगे एक्शन में, भारत को हॉकी से मेडल की उम्मीद

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में बीते दिन यानी 10वें दिन कोई भी मेडल भारत के खाते में नहीं आया। स्टार शटलर लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए, चोटिल रेस्लर निशा दहिया क्वार्टर फाइनल मैच में हारकर बाहर हो गईं। वहीं स्कीट मिश्रित टीम शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरूका-माहेश्वरी चौहान कांस्य पदक से चूके। हालांकि, मेंस हॉकी टीम और 3000 स्टीपल चेज रेस में भारत के लिए मेडल की उम्मीदें जगा दीं। आज यानी 6 अगस्त (मंगलवार) को नीरज चोपड़ा और के. जेना जेवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउन्ड में नजर आएंगे। वहीं भारतीय मेंस हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला जर्मनी के साथ होगा, जिसमें टीम इंडिया मेडल पक्का करने के इरादे से उतरेगी। यहां देखिए 11 वें दिन का शेड्यूल।

किस समय खेलेंगे नीरज चोपड़ा ?

गत ओलंपिक विजेता (टोक्यो 2020) नीरज चोपड़ा आज दोपहर 3:30 बजे पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन (javelin throw qualification) के ग्रुप बी में खेलेंगे। वहीं, किशोर जेना का ग्रुप ए में 1 बजकर 50 मिनट से भाला फेंक क्वालीफिकेशन में खेलते हुए नजर आएंगे।

मेंस हॉकी का सेमीफाइनल कब ?

मेडल पक्का करने के लिए मेंस हॉकी टीम आज सेमी फाइनल मुकाबले में जर्मनी की टीम से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 10:35 बजे शुरू होगा। बता दें कि भारत अगर ये मैच जीतती है तो भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा और फाइनल के लिए वे क्वालफाई हो जाएंगे।

Paris Olympics 2024 Day 11 Schedule : भारत का शेड्यूल

टेबल टेनिस (पुरुष टीम इवेंट RO 16) – भारत बनाम चीन (शरथ कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर) – 13:30 pm

एथलेटिक्स (भाला फेंक क्वालिफिकेशन) – किशोर जेना – 13:50:00 pm

एथलेटिक्स (महिला 400 मीटर हीट रेपेचेज) – किरण पहल – 14:50:00 pm

कुश्ती (महिला 68 किग्रा फ्रीस्टाइल आरओ16)- विनेश फोगाट- दोपहर 3:00 बजे

एथलेटिक्स (भाला फेंक क्वालिफिकेशन) – नीरज चोपड़ा – दोपहर 3 :20 बजे

टेबल टेनिस (महिला टीम इवेंट क्वार्टर फाइनल) – मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ – 6:30 pm

हॉकी पुरुष सेमीफ़ाइनल – भारत बनाम जर्मनी – 10:30 pm