IPL Auction 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार यानी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। इस मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के सैम कुरेन ने इतिहास रच दिया है। सैम कुरेन पर पंजाब किंग्स ने सबसे महंगी बोली लगा कर उन्हें टीम का हिस्सा बना लिया है। पंजाब किंग्स ने सैम को 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इसी के साथ सैम कुरेन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
24 साल के कुरेन अब आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुरेन ने मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन्हें आईपीएल 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही कई और खिलाड़ियों पर भी रुपयों की बारिश हुई है। इस बार आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर करोड़ो की बोली लगी है।
IPL Auction 2023: कैमरून ग्रीन पर पैसों की बरसात
इंग्लैंड के सैम कुरेन के बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन पर पैसों की बारिश हुई है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये मं खरीदा है। वह सैम कुरेन के बाद दूसरे नंबर के खिलाड़ी है जो सबसे महंगे हैं। बता दें कि कैमरून ग्रीन ने इसी साल भारतीय दौरे पर टी-20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली है।
IPL Auction 2023: टी-20 वर्ल्ड कप में सैम कुरेन ने किया था कमाल
ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज सैम कुरैन इसी साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबाजी में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए थे। कुरेन ने अपने दम पर इंग्लैंड टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट हासिल किए थे। फाइनल मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीन अहम विकेट झटके थे। सैम ने फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था।
IPL Auction 2023: किंग कोहली पर पड़े भारी
कुरेन की इस ऐतिहासिक बोली के साथ ही उन्होंने भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा आईपीएल में फीस वसूलने वाले विराट कोहली और केएल राहुल को 17-17 करोड़ रुपये मिलते हैं। किंग कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केएल राहुल सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं।
यह भी पढ़ें:
IPL 2023 के लिए 405 खिलाड़ियों के नाम पर लगेगी बोली, जानें कब और कहां देखें पाएंगे लाइव?