IPL 2025 Purple Cap Race: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 जून को खेला जाना है और RCB के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड के पास पर्पल कैप की रेस में आखिरी बार बाज़ी पलटने का मौका होगा। मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 25 विकेट लेकर टॉप पर हैं और फिलहाल पर्पल कैप उनके सिर पर है।
टॉप 10 गेंदबाज़: पर्पल कैप की दौड़
रैंक | खिलाड़ी | टीम | विकेट | ओवर | रन | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | BBF |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | P. कृष्णा | GT | 25 | 59 | 488 | 19 | 8.27 | 14.1 | 4/41 |
2 | N. अहमद | CSK | 24 | 50 | 408 | 17 | 8.12 | 12.5 | 4/18 |
3 | T. बोल्ट | MI | 22 | 57 | 517 | 23 | 9.07 | 15.5 | 4/26 |
4 | J. हेजलवुड | RCB | 21 | 40 | 332 | 15 | 8.3 | 11.4 | 4/33 |
5 | S. किशोर | GT | 19 | 42 | 393 | 21 | 9.35 | 13.2 | 3/30 |
6 | J. बुमराह | MI | 18 | 46 | 376 | 17 | 8.17 | 15.3 | 4/22 |
7 | A. सिंह | PBKS | 18 | 54 | 478 | 26 | 8.85 | 18 | 3/16 |
8 | V. चक्रवर्ती | KKR | 17 | 50 | 383 | 22 | 7.66 | 17.6 | 3/22 |
9 | V. अरोड़ा | KKR | 17 | 42 | 430 | 25 | 10.23 | 14.8 | 3/29 |
10 | P. कमिंस | SRH | 16 | 49 | 450 | 28 | 9.18 | 18.3 | 3/19 |
हेजलवुड के पास है मौका
RCB के जोश हेजलवुड ने अब तक 15 मैचों में 21 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.3 रही है। IPL 2025 के फाइनल में यदि वे 4 से ज्यादा विकेट लेते हैं और P. कृष्णा विकेट से वंचित रहते हैं, तो हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार बन सकते हैं। उनका बेस्ट फिगर 4/33 रहा है, जो उनके मैच विनिंग प्रदर्शन को दर्शाता है।
CSK के नूर अहमद का प्रभावशाली सीजन
नूर अहमद, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 24 विकेट लिए, इस लिस्ट में अब वे दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि CSK प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। अफगानी स्पिनर ने 50 ओवर में 408 रन देकर 8.12 की शानदार इकॉनमी बनाए रखी और कई मौकों पर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।
क्या अर्शदीप कर पाएंगे चमत्कार?
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 18 विकेट के साथ 7 वें स्थान पर हैं, उनकी टीम फाइनल में है। ऐसे में, उनके पास चांस तो है लेकिन उन्हें 8 विकेट चटकाने होंगे, जो कि नामुमकिन सा नजर आ रहा है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है, जहां पहले भी चमत्कार होते हुए देखे गए हैं।
IPL 2025 की पर्पल कैप की रेस में जीतने के चांस सबसे अधिक भले ही प्रसिद्ध कृष्णा के पास हो, लेकिन जोश हेजलवुड के पास अंतिम मुकाबले में बड़ा उलटफेर करने का मौका है। क्रिकेट में कुछ भी संभव है – और फाइनल मुकाबले में अगर हेजलवुड चमकते हैं, तो वो इस सीजन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।