IPL 2025 Playoff: आईपीएल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की 4 में से 3 सीटें पहले ही भर चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं। अब बची है सिर्फ एक सीट, जिसके लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला होना है। लेकिन इस मैच पर अब मौसम की मार पड़ती दिख रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है। अगर मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे प्लेऑफ की तस्वीर और उलझ सकती है। ऐसे में मुंबई 15 और दिल्ली 14 अंकों पर पहुंच जाएंगी, और फिर दोनों की प्लेऑफ की उम्मीदें उनके आखिरी लीग मैच के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल (20 मई तक)
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | NR | अंक | NRR |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | गुजरात टाइटंस (Q) | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
3 | पंजाब किंग्स (Q) | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
4 | मुंबई इंडियंस | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.260 |
6 | कोलकाता नाइट राइडर्स (E) | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
7 | लखनऊ सुपर जायंट्स (E) | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.506 |
8 | सनराइजर्स हैदराबाद (E) | 12 | 4 | 7 | 1 | 9 | -1.005 |
9 | राजस्थान रॉयल्स (E) | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.549 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स (E) | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -1.030 |
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति
- मुंबई इंडियंस: 12 में से 7 जीत, 5 हार – कुल 14 अंक (चौथे स्थान पर)
- दिल्ली कैपिटल्स: 12 में से 6 जीत, 5 हार, 1 रद्द – कुल 13 अंक (5वें स्थान पर)
ऐसे में अगर 21 मई का मैच रद्द होता है तो मुंबई और दिल्ली क्रमशः 15 और 14 अंकों के साथ अपने अपने स्थानों पर बने रहेंगे, फिर दोनों टीमों को अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स से खेलना होगा।
रद्द होने की स्थिति में प्लेऑफ समीकरण
- अगर दिल्ली पंजाब को हराती है और मुंबई हार जाती है, तो दिल्ली क्वालीफाई करेगी।
- अगर दिल्ली पंजाब से हारती है, तो मुंबई को सीधे एंट्री मिल जाएगी।
- अगर दोनों टीमें पंजाब को हराती हैं, तो मुंबई 17 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बना लेगी और दिल्ली 16 अंकों के साथ बाहर हो जाएगी।
अगर मुकाबला हो जाता है
अगर 21 मई को बारिश नहीं होती और वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाता है:
- मुंबई की जीत उसे प्लेऑफ में पहुंचा देगी, फिर आखिरी मैच का असर नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई के 16 अंक हो जाएंगे और अगर दिल्ली पंजाब को हराती है तो वे अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकेंगे।
- दिल्ली की जीत उसे टॉप-4 की दौड़ में बनाए रखेगी, लेकिन उसे फिर पंजाब को हराना ही होगा।
- अगर दिल्ली मुंबई को हराकर पंजाब से हार जाती है, तो फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि मुंबई भी पंजाब से हारे।