IPL 2025 : मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे हो सकते हैं ये तीन प्लेयर्स, लिस्ट में भारत का दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल

0
0

IPL 2025 : आईपीएल 2025 के संस्करण से पहले मेगा ऑक्शन की चर्चा शुरू हो गई है। मेगा ऑक्शन में अलग-अलग फ्रेंचाइज कई प्लेयर्स के ऊपर नजर बनाए हुए हैं। ये ऑक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी अपनी वर्षों पुरानी फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ कर जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उस टीम का हिस्सा होंगे। बीते वर्ष हुए मिनी ऑक्शन (IPL DUBAI MINI AUCTION 2023) में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर खिताब हासिल किया था। आईपीएल 2023 में हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ की कीमत चुकाई थी। जिसके बाद इस बार कयास लग रहे हैं कि ऑक्शन में उतरने वाले बड़े नामों पर और अधिक बोली लग सकती है, साथ ही आईपीएल ऑक्शन इतिहास का एक नया रिकॉर्ड भी बन सकता है। सबसे ज्यादा बोली के मामले में तीन खिलाड़ियों का नाम खूब चर्चा में है। इनमें से 2 खिलाड़ी इंग्लैंड और एक भारत का है।

सैम करन

इंग्लिश टीम के धाकड़ ऑल राउंडर सैम करन पर फ्रेंचाइजी टीमें इस बार खुल कर पैसा खर्च कर सकती हैं। पिछले आईपीएल (आईपीएल 2024) में सैम को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ की मोटी रकम देकर टीम में शामिल किया था। शिखर धवन के घायल होने के बाद टीम की कमान इंग्लिश ऑलराउंडर ने संभाली है। हालांकि, वैसे तो अभी क्लीयर नहीं हुआ है कि PBKS सैम करन को रिटेन करेगी या फिर रिलीज करेगी। लेकिन अगर, PBKS ने इंग्लिश अल राउंडर को रिटेन नहीं किया तो सैम पर करोड़ों की बरसात कर के दूसरी टीमें उन्हें अपने पाले में कर सकती हैं।

हिटमैन शर्मा संभालेंगे नई टीम की कमान!

भारत को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप ( T20I CWC 2024) का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी मेगा ऑक्शन में मोस्ट डिजायरेबल प्लेयर में से एक बनें हुए हैं। बता दें कि हिटमैन रोहित शर्मा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रहे हैं। पिछले आईपीएल में MI टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी का जिम्मा रोहित से लेकर हार्दिक पंड्या को सौंप दिया था। खबरें हैं कि आगामी आईपीएल सीजन के लिए MI रोहित को रिलीज कर सकती है। हालांकि, अभी तक ना तो रोहित और ना ही MI ने इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में, अगर रोहित शर्मा को रिलीज कर दिया जाता है और वे मेगा ऑक्शन में उतरते हैं तो लगभग सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। कयासों के बाजार में खबर तो यहां तक है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स रोहित पर 50 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकते हैं। अनुमान है कि अगर रोहित MI को छोड़कर अगर दूसरी फ्रेंचाइजी में जाते हैं तो वे उस टीम के कप्तान बनाए जाएंगे।

फिल साल्ट

पिछले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए तेजी से रन बनाने वाले इंग्लिश बैट्समैन फिल साल्ट भी मेगा ऑक्शन फेवरेट हैं। आईपीएल 2024 सीजन के दौरान साल्ट ने 12 मैचों में 39.55 की औसत और 182.01 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे और टीम को फाइनल में पहुंचाने और खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अभी तक ना तो फिल साल्ट और ना ही KKR ने इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में, अगर रोहित शर्मा को रिलीज कर दिया जाता है और वे मेगा ऑक्शन में उतरते हैं तो लगभग सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।