IPL के 15 साल के इतिहास में रोहित शर्मा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऋषभ पंत भी हुए इस लिस्ट में शामिल

0
165

IPL 2022 का लीग मुकाबला आज खत्म हो जाएगा। शनिवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है। दिल्ली और मुंबई के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने की एक बड़ी वजह उनके कप्तानों का ना चलना भी रहा है। दोनों टीमों के कप्तान इस सीजन में बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।

आईपीएल के 15 साल के इतिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि रोहित और पंत ने किसी एक सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए है। मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने रोहित इस में खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दिए। उनके आईपीएल करियर का यह सबसे खराब सीजन रहा। 2008 से आईपीएल खेल रहे रोहित का यह पहला सीजन रहा, जब उनके बल्लेबाजी का औसत 20 से कम रहा।

IPL

IPL 2022 में 14 मैचों में 268 रन ही बना पाए रोहित 

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 19.14 की औसत से सिर्फ 268 रन ही बना सके। इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 48 रन का रहा। उनके बल्ले से इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं आए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 120.18 का ही रहा।

ऋषभ पंत के बल्ले से भी नहीं निकली एक भी फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी इस सीजन खामोश रहा है। पंत ने आईपीएल 2022 में कुछ तेज पारियां भी खेली, लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे। उनके बल्ले से भी इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं निकला। पंत ने 14 मैचों में 30.91 की औसत से 340 रन बनाए। इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 44 रन रहा।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

Women T20 Challenge 2022 के लिए बीसीसीआई ने किया तीनों टीमों का ऐलान, सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी को दिया गया आराम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here