IPL 2022 का 59वां मुकाबला Chennai Super Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अगर आज का मुकाबला हार जाती है तो प्लेऑफ में बाहर हो जाएगी।
चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ना के बराबर है। अगर आज चेन्नई जीत जाती है तो अंक तालिका में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। चेन्नई आज का मुकाबला जीतकर छठे स्थान पर पहुंच जाएगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मुकाबले में 4 मे जीत और 7 मैचों का हार का सामना किया है। चेन्नई की टीम इस समय 8 अंकों के साथ 9वें पायदान पर है।

वहीं मुंबई इंडियंस आज चेन्नई को हराकर इस सीजन में खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने का प्रयास करेगी। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में मुंबई आज जीतकर चेन्नई का पत्ता साफ करने को देखेंगी। मुंबई के लिए यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने 11 मुकाबले में मात्र 2 मुकाबले में जीत हासिल की है। बाकी 9 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इस समय अंक तालिका में 10वें नंबर पर है।
IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की संभावित इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, अर्जून तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश थेक्साना, सिमरजीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महीष तीक्षणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवेन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, एडम मिल्ने, सुभ्रांश सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीशन, के भगत वर्मा।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान।
संबंधित खबरें: