IPL 2022: कोरोना ने बढ़ाई Delhi Capitals की मुश्किलें, टीम का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव

0
124

IPL 2022 में Delhi Capitals और कोरोना का नाता गहरा ही होते जा रहा है। आज आईपीएल का 55वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही दिल्ली के खेमे से एक बुरी खबर आई है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट्स बॉलर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए जो प्रोटोकॉल बनाया है उसके अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स को कोराना टेस्ट के एक और दौर से गुजरना होगा और तब तक सभी खिलाड़ी कमरों में ही आइसोलेट रहेंगे।

IPL 2022 में दिल्ली के खेमे में आया एक और कोरोना केस

इंडियंन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के कोराना संक्रमित पाए गए नेट बॉलर के साथ उस गेंदबाज को भी होम आइसोलेशन में भेज दिया है, जो उसके साथ टीम होटल के कमरे में रह रहा था। दिल्ली कैपिटल्स इस समय 10 में से 5 जीत 5 हार के सात पांचवें नंबर पर है।

IPL 2022

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और इसके कारण उन्हें कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में टिम साइफर्ट, मिचेल मार्श और सपोर्ट स्टाफ के 4 सदस्य भी पिछले महीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। टीम के अंदर कोरोना मामला सामने आने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मैचों का शेड्यूल और वेन्यू में भी बदलाव किया गया था।

delhi capitals

दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में पांच जीत के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है। टीम के 10 अंक है और अगर चेन्नई सुपर किंग्स को आज हरा देती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखेगी। वहीं टीम को रनरेट पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का प्लेऑफ कोलकाता में और फाइनल की मेजबानी करेगा अहमदाबाद, लखनऊ में खेला जाएगा वुमेन्स टी20 चैलेंजर्स ट्रॉफी, दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सता रहा है नॉकआउट मैचों का डर? मुख्य मैचों में कहीं खराब ना हो जाए हमारी किस्मत