Indian Cricket Calendar 2022: नए साल की शुरुआत हो गई है। पिछले साल में क्रिकेट कुछ महीने तक बाधित रहा था। लेकिन जब क्रिकेट शुरू हुआ तो दर्शकों ने इसका खूब आंनद लिया। 2021 में Team India के लिए अच्छी भी रही और बुरी भी। 2021 में ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घर पर हराया। उसके बाद इंग्लैंड में 2 टेस्ट मैच जीते। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप टी20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब बात करते हैं इस साल की, इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर कुल 50 से ज्यादा मुकाबला खेले जाएंगे। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप भी इसी साल होना है।
Indian Cricket Calendar 2022: Team India का कार्यक्रम
जनवरी 2022

जनवरी में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम अभी अफ्रीका के दौरे पर है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 3 से 7 और तीसरा टेस्ट मुकाबला 11 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा। उसके बाद 19 से 23 तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
फरवरी 2022

साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। वेस्टइंडीज की टीम फरवरी में भारत दौरे पर रहेगी। 6 फरवरी से 12 फरवरी तक तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद 15 फरवरी से 20 फरवरी के बीच तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
फरवरी/मार्च 2022
फरवरी के अंत में श्रीलंका की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर 2 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 25 फरवरी से खेला जाएगा। वहीं दूसरा 5 मार्च से 9 मार्च तक खेला जाएगा। उसके बाद 3 टी20 मुकाबले 13 से 18 मार्च तक खेले जाएंगे।
अप्रैल 2022
इस सीरीज के बाद IPL 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस बार आईपीएल में 74 मैच खेले जाएंगे। इस बार से अब 10 टीमें आईपीएल में खेलती दिखेंगी। भारत में IPL को क्रिकेट के त्यौहार के रूप में माना जाता है और 74 मुकाबले वाकई में फैंस को काफी एंटरटेन करने वाले हैं। आईपीएल अप्रैल और मई दो महीनों तक खेला जाएगा।
जून 2022
आईपीएल के बाद साउथ अफ्रीका भारत का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच कुल 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। यह दौरा 9 जून से 19 जून तक चलेगा। इस सीरीज के बाद भारत का इंग्लैंड दौरा होगा।
जुलाई 2022

भारत इंग्लैंड दौरे पर बचे हुए टेस्ट मैच से इस दौरे का आगाज करेगा। कोविड के कारण टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला नहीं हो पाया था। अगर यह टेस्ट जीतने में भारतीय टीम सफल रहती है तो 15 साल के बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीत पाएगी। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 2 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 7 से 17 जुलाई तक यह मुकाबला खेला जाएगा।
जुलाई/अगस्त 2022
इंग्लैंड के दौरे के बाद भारत वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। यह दौरा जुलाई के अंत या अगस्त में शुरू हो सकता है। इस दौरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलने है। इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।
सितंबर 2022

सितंबर में एशिया कप होने की संभावना है। पूरे चार साल एशिया कप के आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा। ये टूर्नामेंट टी20 फार्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
सितंबर/अक्टूबर 2022
एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की दौरे पर आएगी। इस दौरे पर 4 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। लेकिन संभावना है कि यह सीरीज सितंबर और अक्टूबर में यह सीरीज खेली जाएगी।
नवंबर 2022

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 2021 का टी-20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था, लेकिन इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम जरूर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार रहेगी।
दिसंबर 2022
साल 2022 का अंत टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे से करेगी। बांग्लादेश के दौरे पर 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज नवंबर-दिसंबर में होगी और इसकी भी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।