IND vs SA: दूसरे टेस्ट का पहला दिन South Africa के नाम रहा, India से अभी भी 167 रन पीछे है अफ्रीका की टीम

0
310

IND vs SA: India और South Africa के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के बिना उतरी है और उनकी कमी इस मुकाबले मे साफ देखने को मिली हैं। विराट की अनुपस्थिति में टीम का कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए। अफ्रीका के लिए ओलिविएर ने 3 और मार्को जैनसेन ने 4, रबाडा ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में साउथ अफ्रीका को दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए। भारत के पास अभी भी 167 रनों की बढ़त है।

IND vs SA: पहला सेशन

केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राहुल और मयंक की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देने की प्रयास की। मयंक अग्रवाल ने कुछ अच्छे शॉट खेले। ऐसा लग रहा था मयंक बड़ी पारी खेल सकते हैं तभी 36 के स्कोर पर मार्को जैनसेन ने चलता किया। मयंक अग्रवाल 26 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद पुजारा ने संभलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन वो भी 3 रन बनाकर चलते बने। भारत को दूसरा झटका 49 के स्कोर पर लगा। तीसरा झटका भी 49 के स्कोर पर लगा। अजिंक्य रहाणे अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दोनों झटका डुएन ओलिविएर ने दिया। लंच के समय कप्तान केएल राहुल और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद रहे।

IND vs SA : दूसरा सेशन

INDvs SA: kl rahul
IND vs SA: kl rahul

लंच के बाद विहारी अच्छी बल्लेबाजी करते दिखें। लेकिन उछाल लेते गेंद को विहारी संंभाल नहीं सके और शॉट लेग के फील्डर ने शानदार कैच पकड़ कर विहारी को वापस भेजा। विहारी 20 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने 91 के स्कोर पर विहारी को आउट करके भारतीय टीम चौथा झटका दिया। एक छोर से कप्तान केएल राहुल टिक कर खेल रहे थे और धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के लिए बढ़ रहे थे और कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 116 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा।

कप्तान केएल राहुल 50 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद टीम को ऋषभ पंत और अश्विन ने संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाए और 93 रन बनाए। चाय की घोषणा तक भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन था। अश्विन 24 और ऋषभ पंत 13 रन बनाकर खेल रहे थे।

तीसरा सेशन

चाय के बाद ऋषभ पंत और अश्विन ने खेल की शुरूआत की। ऋषभ पंत अपने स्कोर में 4 रन ही जोड़कर आउट हो गए। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर आउट हुए। 156 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। उसके बाद शार्दुल ठाकुर बिना रन बनाए चलते बने। सातवां झटका 157 के स्कोर पर गिरा। उसके बाद मो.शमी और अश्विन ने मिलकर कुछ रन जोड़े। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े। मो.शमी ने 9 रन बनाए और रबाडा के गेंद पर वो रबाडा को कैच दे बैठे। 187 पर अश्विन भी 46 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बुमराह ने 14 रन बनाकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट 14 के स्कोर पर ही गंवा दिया। मो. शमी ने अफ्रीका टीम को पहला झटका दिया। मारक्रम 7 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद एल्गर और कीगन पीटरसन ने संभल कर खेलना शुरू किया। दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना ली है। अफ्रीका की टीम अभी भी भारत से 167 रन पीछे है।

KL Rahul ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here