ICC T20 World cup 2022: ICC ने इस साल 2022 में होने वाले T20 World Cup का शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड पर खेला जाएगा। 16 अक्टूबर से टूर्नोमेंट का फर्स्ट राउंड शुरू होगा। पहला राउंड 16 से 21 तक खेला जाएगा। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच खेले जाएंगे। टी 20 वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ICC T20 World cup 2022 के ग्रुप स्टेज में नहीं होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत का सामना ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड से नहीं होगा। यह भारतीय टीम और फैंस के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी न्यूजीलैंड से जीत नहीं पाई है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट की राह आसान होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारत को सुपर 12 के ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। सुपर 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का सामना तीन बार हुआ है और तीनों बार न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेटों से हराया था और पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड और भारत के बीच अबतक 17 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 8-8 बार जीत हासिल की है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम अपना दूसरा मैच ग्रुप एक के उपविजेता के साथ 27 अक्टूबर को खेलेगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को भारत को अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इसके बाद 2 नवंबर को एडिलेड के ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। आखिरी ग्रुप चरण में उसका मुकाबला 6 नवंबर को एमसीजी में ग्रुप बी की विजेता टीम से होगा।
संबंधित खबरें:
ICC Women’s T20I Team of the Year का ऐलान, भारत की Smriti Mandhana को मिली जगह
ICC T20 World cup 2022 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, देखें पूरी लिस्ट