भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। क्रिकेट से दूर होने के बावजूद धोनी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं एक वीडियो सामने आया जिसमें धोनी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक कार्यक्रम में पत्ते से सीटी बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सीएम हेमंत सोरेन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी के फैंस इस वीडियो पर कमेंट करने के के साथ-साथ इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
https://www.facebook.com/krishna.roy.9655/videos/2572751549489349/?t=0
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हेमंत सोरेने जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में सोलर पावर, सी थ्री फिटनेस हब और द अपटाउन कैफे का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी एक अलग अंदाज में नजर आए। उद्घाटन के बाद दोनों ने कैफेटेरिया में कॉफी पी. इस दौरान धोनी पत्ते से सीटी बजाते नजर आए। उनके साथ सीएम सोरेन ने भी पत्ते से सीटी बजाने की कोशिश की।
बता दें कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। इस बीच धोनी को बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया है।