नववर्ष 2023 के आगमन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ज्योतिष मतानुसार नया साल 2023 की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग, शिव योग और अश्विनी नक्षत्र के साथ होने जा रही है।ऐसे में वर्ष की शुरुआत में ही कुछ अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं।दरअसल साल का पहला दिन 1 जनवरी 2023 को रविवार है।जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं, दूसरा इस दिन मकर राशि में शनि, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बना हुआ है। अश्विनी को नक्षत्रों में पहले स्थान पर रखा जाता है।ऐसी स्थिति में साल की शुरुआत में लोगों को ऊर्जावान बनाने का काम करेगी।

Year 2023 : जानिए क्यों बेहद खास है साल 2023?
Year 2023 :पंचांग के अनुसार साल 2023 में करीब 162 सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इसके साथ ही 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग का भी संयोग है। इसके साथ करीब 14 पुष्य योग भी होंगे।जिसके अंतर्गत खरीदारी करना बेहद अच्छा समझा जाता है। ये योग मार्च और दिसंबर के महीने में पड़ेगा।
इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग सर्वाधिक जनवरी में करीब 16 बार बनेगा। वहीं रवि योग मार्च, अप्रैल, जुलाई और दिसंबर में 14-14 बार बनेंगे।सर्वाधिक अमृत सिद्धि योग अप्रैल में करीब 6 बार बनेगा।
संबंधित खबरें
- बिगड़े काम संवारेंगे बजरंग बली, जानिए कैसे पा सकते हैं संकटमोचन Hanuman जी की कृपा
- Khar Mas के समाप्त होते ही शुरू होंगे मांगलिक कार्य, साल 2023 में बैंड, बाजा, बारात की नई डेट जानिए यहां