Vastu Tips: इन पौधों को गलती से भी घर में न लगाएं, जानिए किस दिशा में पेड़ का लगाना होगा शुभ ?

Vastu Tips: हमें अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के बारे में सही जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से अक्सर हम कोई न कोई गलती कर बैठते हैं। आज के इस लेख में हम बात करेंगे 'वास्तु शास्त्र के अनुसार, घने पेड़ों को किस दिशा में लगाना चाहिए'।

0
52
Vastu Tips: इन पौधों को गलती से भी घर में न लगाएं, जानिए किस दिशा में पेड़ का लगाना होगा शुभ ?
Vastu Tips: इन पौधों को गलती से भी घर में न लगाएं, जानिए किस दिशा में पेड़ का लगाना होगा शुभ ?

Vastu Tips: हमें अपने जीवन में वास्तु शास्त्र के बारे में सही जानकारी नहीं होती है जिसकी वजह से अक्सर हम कोई न कोई गलती कर बैठते हैं। सही दिशा में चीजों या पेड़-पौधों को नहीं लगाने से हमारे जीवन में उथल-पुथल रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चलने से हमारे जीवन में हर तरफ तरक्की मिलती है। तो आज के इस लेख में हम बात करेंगे ‘वास्तु शास्त्र के अनुसार, घने पेड़ों को किस दिशा में लगाना चाहिए’।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधे मनुष्य के सच्चे दोस्त होते है और इनका आस-पास होना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पेड़ों की दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसके अनुसार, ऊंचे और घने पेड़ों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए और इन्हें घर की दीवार से थोड़ा दूर लगाना चाहिए। जिससे उन्हें पर्याप्त सूर्य का प्रकाश मिल सके। पहले से उपस्थित पेड़ों को कभी नहीं काटना चाहिए बल्कि उनकी देखरेख करनी चाहिए।

Vastu Tips
Vastu Tips

Vastu के अनुसार, पूर्व से पश्चिम सकारात्मक ऊर्जा बहती है

वास्तु के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा हमेशा पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण या पूर्वात्तर से दक्षिण-पश्चिम के नैऋत्य कोण की ओर बहती है। इसलिए उत्तर और पूर्व में कम घने और छोटे पौधे लगाना चाहिए जिससे सकारात्मक उर्जा के आने में कोई समस्या न हो।

खासकर घर के पूर्व दिशा में फूलों के पौधे, घास और मौसमी पौधे लगाने से घर के लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं, पान, हल्दी,चन्दन आदि कुछ पौधों को पश्चिम-उत्तर के कोने में लगाने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

Vastu Tips: इन पौधों को भूल से भी घर में न लगाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, नीम्बू, कैक्टस आदि काटेदार पेड़-पौधों को घर केस अन्दर नहीं लगाना चाहिए साथ ही ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता है उन्हें भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधों को अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिससे घर में अशांति रहती है।

आपको बता दें कि वास्तु के अनुसार, काटेदार पौधों में गुलाब का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन काला गुलाब नहीं लगाना चाहिए क्योंकि काला गुलाब लगाने से चिंता बढ़ती है। घर में ऐसे पेड़-पौधे भी नहीं लगाने चाहिए जो सांप, मधुमक्खी, उल्लू आदि को आमंत्रित करते हैं।

यह भी पढ़ें…

भगवान विष्‍णु के वामन अवतार को समर्पित है Onam, जानिए इसका महत्‍व

Hariyali Teej 2023: सुखी दांपत्‍य जीवन के लिए हरियाली तीज के मौके पर इस उपाय से करें महादेव और पार्वती को प्रसन्‍न