World Coconut Day 2023: नारियल का पानी हो या फिर तेल, क्यों सेहत के लिए जरूरी है ये फल? जानिए यहां…

नारियल एक ऐसा फल है जिसे पूजा-पाठ से लेकर स्किन केयर तक में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का पानी और इसका तेल स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

0
88
World Coconut Day 2023: नारियल का पानी हो या फिर तेल, क्यों सेहत के लिए जरूरी है ये फल? जानिए यहां…
World Coconut Day 2023: नारियल का पानी हो या फिर तेल, क्यों सेहत के लिए जरूरी है ये फल? जानिए यहां…

World Coconut Day 2023: नारियल एक ऐसा फल है जिसे पूजा-पाठ से लेकर स्किन केयर तक में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। नारियल का गोला जहां लोग खाने में इस्तेमाल करते हैं वहीं, कई लोग नारियल का पानी पीते हैं। नारियल का पानी और नारियल का तेल स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सूखा नारियल भी मेवे की तरह खाया जाता है।

इसी तरह से नारियल कई गुणों से भरपूर है जिसकी वजह से यह हमारे लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है। लेकिन, इसके कुछ गुण ऐसे भी हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। आइए, इस लेख में जानते हैं नारियल के गुणों और फायदे को लेकर।

World Coconut Day
Coconut

World Coconut Day: नारियल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल से भरपूर है

नारियल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है। जिसकी वजह से आप इसे स्किन और बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल डैंड्रफ से ही नहीं बल्कि, दाद और खुजली की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दाने और फुंसी को भी कम करने में कारगार साबित होता है।

वजन कम करने में नारियल मददगार है

नारियल एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद साबित होता है। नारियल मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो कि वजन को कम करने में मददगार होता है। इसलिए अक्सर लोगों को कब्ज, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में नारियल का सेवन करने की सलाह दिया जाता है।

Coconut-Milk-And-Lemon-Juice

नारियल एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है

नारियल का पानी मूत्रवर्धक यानी ड्यूरेटिक है। ये आपके ब्लैडर से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये यूटीआई इंफेक्शन से लेकर आपके ब्लैडर के पीएच तक को बैलेंस करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी है।

ओमेगा-3 से भरपूर है नारियल

नारियल में ओमेगा-3 होता है जो कि आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकता है। ये पहले को आपके ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाता है और फिर आपकी तंत्रिका कोशिकाओं को हेल्दी रखता है। इसकी वजह से आप हेल्दी ब्रेन के लिए कच्चा नारियल तक खा सकते हैं।

मैंगनीज से भरपूर है कच्चा नारियल

नारियल पानी हो या कच्चा नारियल इसमें मैंगनीज की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मैंगनीज शरीर में कनेक्टिव टिशूज, हड्डियों, खून के थक्के बनाने वाले कारकों बनाने में मदद करता है। ये फैट और कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म, कैल्शियम अवशोषण और ब्लड शुगर संतुलित करने में भी भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें…

Vastu Tips: इन पौधों को गलती से भी घर में न लगाएं, जानिए किस दिशा में पेड़ का लगाना होगा शुभ ?

भगवान विष्‍णु के वामन अवतार को समर्पित है Onam, जानिए इसका महत्‍व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here