धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, मानी जाती हैं अशुभ, घर से मुंह मोड़ लेंगी मां लक्ष्मी, चली जाएगी सुख-समृद्धि

0
140

Dhanteras 2023: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर को है। माना जाता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है, साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदने से बचना भी चाहिए क्योंकि इन चीजों को खरीदने से माता लक्ष्मी रुठ जाती हैं, जिससे घर में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए…

लोहे की बनी वस्तुएं खरीदने से बचें: धनतेरस पर जहां खरीदारी करने का विधान है, वहीं कुछ चीजें खरीदने की मनाही भी होती है। धनतेरस पर लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि लोहे का सीधा संबंध राहु और केतु से होता है इसलिए धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से ग्रह की अशुभ छाया पड़ सकती है और ऐसा करने से घर में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

97c1c993 5283 4a40 9c8a b43af40d3433 5 1
Dhanteras 2023

कांच का सामान: धनतेरस के दिन कांच से बनें बर्तन या अन्य कांच का सामान खरीदने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इससे बनते कार्य बिगड़ने लगते हैं और मान्यता है कि, कांच के सामान का सीधा संबंध राहु ग्रह से होता है और राहु ग्रह के घर में प्रवेश करने से दरिद्रता का वास होता है।

68ad70a9 3615 44f9 90bd 80a8556ca2bc
Dhanteras 2023

स्टील के बर्तन खरीदने से बचें: धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहे का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। आप स्टील न लेकर कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीद सकते हैं।

0453b702 0a29 46e8 98c7 c84a709e5141 55 1
Dhanteras 2023

काले रंग से करें परहेज: धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े या फिर अन्य कोई भी कालें रंग का सामान खरीदनें से बचना चाहिए। माना यें जाता है कि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक रहा है इसलिए अगर आप काले रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपकी कुंडली में शनि देव की दशा खराब हो सकती है। यही वजह है कि धनतेरस पर काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

673ab3b4 a301 45d1 abe1 279b7621eea9 4 1
Dhanteras 2023

धारदार वस्तुओं से करें परहेज: धनतेरस के दिन चाकू, कैंची व अन्य कोई भी धारदार वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर नाराज हो जाते हैं जिससे घर पर नकारात्मक शक्तियां का वास होता है और धन से जुड़ा संकट पैदा होता है।

99f7448f bf2c 4291 818e 861f1604edd6 66 1
Dhanteras 2023

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here