Shardiya Navratri 2022: इस बार हाथी पर सवार होकर आ रहीं हैं देवी मां, विदाई भी हाथी पर होगी

Shardiya Navratri 2022: । वर्ष में कुल चार नवरात्रियां होती हैं। चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ माह में। चैत्र और अश्विन माह की नवरात्रि उजागर नवरात्रि, जबकि आषाढ़ माघ माह की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती है। आश्विन माह की नवरात्रि शरद ऋतु में आती है इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

0
265
Chaitra Navratri 2023 top news
Chaitra Navratri 2023 top news

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं।पंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का आरंभ हस्त नक्षत्र, शुक्ल और ब्रह्म योग, कन्या राशि का चन्द्र और कन्या ही राशि के सूर्य में आनन्दादि महायोग श्रीवत्स में 26 सितंबर, यानी सोमवार को होने जा रहा है। नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक होगी। इस बार देवी मां हाथी पर सवार होकर आ रही हैं और हाथी पर ही सवार हो विदा होंगी। वर्ष में कुल चार नवरात्रियां होती हैं।

चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ माह में। चैत्र और अश्विन माह की नवरात्रि उजागर नवरात्रि, जबकि आषाढ़ माघ माह की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती है। आश्विन माह की नवरात्रि शरद ऋतु में आती है इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

इस बार देवी मैया का आगमन हाथी पर हो रहा जोकि समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। माता जी की विदाई भी हाथी पर होगी। देवी भागवत के अनुसार जब मां का आगमन और विदाई हाथी पर होती है। देश में खुशहाली का वातावरण निर्मित होता है और पर्याप्त वर्षा से जनता प्रसन्न होती है।

Shardiya Navratri 2022: hindi  top news
Shardiya Navratri 2022

Shardiya Navratri 2022: जानिए घट स्‍थापना की विस्‍तार से जानकारी

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक रहेंगी।इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक रहेंगे यानी न कोई नवरात्रि घटा है और न ही कोई बढ़ा है।

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ- 26 सितंबर 2022,सुबह 03 बजकर 23 मिनट पर
  • प्रतिपदा तिथि का समापन – 27 सितम्बर 2022, सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर

घटस्थापना सुबह का मुहूर्त – 06.17 AM – 07.55 AM
अवधि – 01 घण्टा 38 मिनट

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 11:54 AM – 12:42 PM
अवधि – 48 मिनट

Shardiya Navratri 2022: यहां जानिए नवरात्रि में किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा ?

  • Shardiya Navratri 2022: 26 सितंबर 2022 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
  • 27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि
  • 28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
  • 29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
  • 30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
  • 1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
  • 2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
  • 3 अक्टूबर 2022- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
  • 4 अक्टूबर 2022- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
  • 5 अक्टूब 2022- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

संबंधित खबरें

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित जानकारी/सामग्री विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गईं हैं।ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।हमारा डिसक्लेमर- इस लेख में निहित जानकारी/सामग्री विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गईं हैं।ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही पढ़ें।उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही पढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here