Ramadan 2022: मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना यानी रमजान शुरू हो रहा है। रमजान अगले महीने की 2 तारीख यानी 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह पूरे एक महीने तक चलता है। इसके दौरान सभी मुसलमान सूरज निकलने के बाद और सूरज डूबने के पहले कुछ भी खाते या पीते नही हैं।
Ramadan 2022: कब मनाई जाएगी ईद
इस साल रमजान की शुरूआत 2 अप्रैल से होगी। पूरे भारत में ईद 2 मई को मनाई जाएगी। इस ईद को ईद-उल-फितर भी कहा जाता है। यूं तो ईद हमेशा चांद के दिखने के अनुसार ही मनाई जाती है।
Ramadan 2022: आखिर क्यों रखा जाता है एक महीने का रोजा
रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का उल्लेख किया गया था। इसी के बाद से ही इस्लाम में महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू हो गई थी।
Ramadan 2022: इन लोगों को मिलती है रमजान न रखने की छूट
रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के अनुसार काफी पाक है। इसमें सभी को पूरे एक महीने का रोजा रखना होता है। लेकिन बच्चे, बूढ़े, गर्भवती और बीमार व्यक्ति को रमजान न करने की छूट होती है।
Ramadan 2022: क्या है सहरी और इफ्तार
रमजान माह में सूरज उगने से पहले खाना खाया जाता है, जिसे सहरी कहते हैं। सहरी के बाद दिन भर रोजा (व्रत) रखा जाता है। इसके बाद शाम को सूरज ढलने के बाद नमाज पढ़ते हैं और रोजा खोलते हैं। इसे इफ्तार कहा जाता है। इफ्तार में सभी अपनी जरूरत के अनुसार पकवान बना कर खाते हैं।
संबंधित खबरें:
Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिनों तक भूल कर भी न करें ये काम, वरना माता को मनाना हो जाएगा कठिन