Makar Sankranti 2024: हिन्दू धर्म में कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं जिनका अपना-अपना महत्व होता है। साल के पहले महीने से ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। यह सूर्योपासना का त्योहार है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं तब संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। सूर्य एकमात्र देवता हैं। जिनका प्रतिदिन दर्शन किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करें। जिन जातकों पर देवी की कृपा होती है उन्हें आर्थिक परेशानी नहीं होती है।
Makar Sankranti 2024: जानते हैं इन उपायों के बारे में…
पवित्र नदी में स्नान
गंगा स्नान करने से पापों का नाश हो जाता है और इस दिन गंगा में स्नान करना काफी महत्व रखता है। गंगा में स्नान करने से जीवन में शुद्धता और पवित्रता आती है। गंगा नदीं के अलावा आप किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान कर सकते हैं और अगर आप कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं तो आप घर पर ही गंगाजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से किस्मत का पूरा साथ मिलता है और तरक्की के सारे रास्ते खुलते है।
सौभाग्य की प्राप्ति
माना जाता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है इसलिए गाय की पूजा करना और गाय को हरी घास खिलाना मकर संक्राति का सबसे अचूक उपाय माना गया है। मकर संक्राति पर ये उपाय आपको जरूर करना चाहिए, इससे आपके साथ हमेशा भाग्य रहेगा। इस दिन अगर आप गाय को हरी घास खिलाते हैं तो इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सूर्य को अर्घ्य दें
रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य देने से भी कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। अतः मकर संक्रांति तिथि से भगवान भास्कर को जल देने की शुरुआत करें। इस दिन आप स्नान करने के बाद सूर्य देव को पानी में लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ और तिल मिलाकर अर्घ्य दें। सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आप ये उपाय मकर संक्रांति पर जरूर करें।
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
अगर आप आर्थिक संकट से निजात पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की प्रतिमा या छवि लेकर आएं। अब पूजा-पाठ के पश्चात सूर्य देव की प्रतिमा को घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं और इसके बाद सूर्य मंत्र का जाप करें। इस दिन से रोजाना उठने के पश्चात सूर्य देव को प्रणाम करें। नियमित अगर आप यह उपाय करेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सुख-समृद्धि के लिए
मकर संक्रांति तिथि पर दान का विशेष महत्व है। अतः इस दिन सर्वप्रथम स्नान-ध्यान के बाद बहती जलधारा में काले तिल प्रवाहित करें। जीवन में सुख, समृद्धि, पदोन्नति पाने के लिए आप मकर संक्रांति पर अर्घ्य देने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करें। मकर संक्रांति के दिन काले तिल, लाल वस्त्र, गुड़ आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से करियर और कारोबार में समय के साथ वृद्धि होती रहती है।
मनचाहा फल प्राप्ति के लिए मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें:
Shani Dev: सूर्यास्त के बाद इस कार्य से प्रसन्न होते हैं शनि महाराज, जमकर बरसाएंगे बेशुमार धन-दौलत