16 दिसंबर से शुरू होगा Kharmas, इन कामों से करें परहेज; जानें क्यों इसे माना जाता है अशुभ

0
153
16 दिसंबर से शुरू होगा Kharmas, इन कामों से करें परहेज; जानें क्यों इसे माना जाता है अशुभ
16 दिसंबर से शुरू होगा Kharmas, इन कामों से करें परहेज; जानें क्यों इसे माना जाता है अशुभ

Kharmas 2022: हिंदु धर्म में कल से सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। दरअसल, 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान सभी शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इसकी समाप्ती मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को होगी। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि खरमास के दौरान किन कामों को करने से बचना चाहिए और क्यों इसमें शुभ काम करने से मना किया जाता है।

%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B8

Kharmas 2022: खरमास के दौरान न करें ये काम

  • खरमास के दौरान शादी, मुंडन या सगाई नहीं करनी चाहिए।
  • खरमास के महीने में तामसिक भोजन नहीं खाना चाहिए यानि इस दौरान लहसून-प्याज से परहेज करना चाहिए।
  • इस दौरान नया गाड़ी, गहने या कौई कीमती सामान नहीं खरीदना चाहिए।
  • खरमास में घर या प्लॉट नहीं खरीदना चाहिए और साथ ही घर निर्माण या भूमि पूजन भी नहीं करना चाहिए।
  • खरमास में नॉन वेज खाने और मदिरापान करने से भी परहेज करना चाहिए।
  • तांबे के बर्तन का इस्तेमाल खरमास में नहीं करना चाहिए।
  • यदि खरमास के दौरान आपके घर कोई दान मांगने आता है तो उसे खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।
kharmas in december 2021

Kharmas को अशुभ क्यों माना जाता है?

दरअसल, पौराणिक कथाओं के अनुसार खरमास के दौरान सूर्य की गति इस दौरान धीमी रहती है। सूर्य की गति धीमी होने के कारण मनुष्य के जीवनशैली पर इसका बुरा असर होता है। ऐसी परिस्थिती में यदि कोई भी शुभ कार्य किया जाता है तो इसका बुरा असर पड़ता है।

संबंधित खबरें:

दिसंबर महीने की ये तारीख हिंदू धर्म के लिए है बेहद खास, बन रहे कई शुभ योग

वेद ही नहीं विज्ञान में भी है शिखा बंधन का जिक्र! ये है चोटी रखने का वैज्ञानिक महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here