Horoscope And Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कर्क राशि के जातकों काम होंगे पूर्ण, कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना।
Horoscope And Panchang: जानिये 20 जून 22 का पंचांग
तिथि | सप्तमी | |
नक्षत्र | पूर्व भाद्रपद नक्षत्र | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | सोमवार | |
सूर्य | मिथुन | |
सूर्योदय | 05:00एएम | |
सूर्यास्त | 06:40 पीएम | |
चंद्रमा | कुंभ राशि | |
राहूकाल | 07:08 से 08:53 एएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | आषाढ़ | |
अभिजीत मुहूर्त | 11:55 से 12:51पीएम तक | |
दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे। जीवन में आई हर बाधा आज दूर होगी। बड़े एवं भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ: वृषभ राशि के जातक आज पूरा फोकस अपने काम को पूरा करने में करेंगे। घर पर बीमार सदस्य की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज सर्दी और खांसी परेशान करेगी। अपनी सेहत का बेहद ध्यान रखें। ठंडा और तला खाना खाने से बचें।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज नई स्फूर्ति का अनुभव होगा। उनके सारे कार्य बिना झंझट पूरे होंगे। नए कारोबार का विस्तार कर सकेंगे।
सिंह: आज आपका पूरा फोकस अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर होगा। भविष्य संबंधी नई योजनाओं पर काम करेंगे। घर पर मेहमान आज सकते हैं।
कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। रोजगार के नए साधन बनेंगे। अचानक कहीं से रूके हुए धन की प्राप्ति होगी।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का हाल
तुला: तुला राशि के जातकों को आज लाइफ में कुछ बदलाव करने होंगे। घर पर बात करते समय संयमित और एकाग्र रहें। दूसरों से ईर्ष्या करने से बचें।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आज कार्यालय अथवा समाज में सराहनीय काम के लिए सम्मानित किए जाएंगे।
धनु: अपने गले का ध्यान रखें। कफ और बंद नाक रहने से परेशान होंगे।छात्रों को पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मकर: मकर राशि के जातक आज वाहन एवं मकान खरीदने के कामों में व्यस्त रहेंगे। आपकी राशि शनि की आप पर विशेष कृपा होने से हर काम सरलतापूर्वक होंगे।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। रोजाना ध्यान, योग और व्यायाम करें। ये आपको ऊर्जा और ताजगी देगा।
मीन: आज खुद को बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भविष्य की नई योजनाओं पर जीवनसाथी से चर्चा करेंगे।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: मौजमस्ती से भरा गुजरेगा मिथुन राशि के जातकों का दिन, धनु राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान
- Horoscope And Panchang: मकर राशि के जातक करेंगे सैर-सपाटा,मीन राशि के लोग सेहत का रखें ध्यान