Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि के जातकों के पूरे होंगे काम, सिंह राशि के जातक को मिलेगी शुभ सूचना। धनु राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें ख्याल, मीन राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना।

Horoscope and Panchang: जानिये 18 मई 2022 का पंचांग
तिथि | तृतीया | |
नक्षत्र | मूल | |
पक्ष | कृष्ण पक्ष | |
वार | बुधवार | |
सूर्य | वृष | |
सूर्योदय | 05:10 एएम | |
सूर्यास्त | 06:45 पीएम | |
चंद्रमा | धनु राशि | |
राहूकाल | 12:18 से 02:00 पीएम तक | |
विक्रमी संवत | 2079 | |
शक संवत | 1944 | |
मास | ज्येष्ठ | |
विजय मुहूर्त | 02:34 से 3:29 पीएम तक | |
दिशा शूल | उत्तर दिशा |
Horoscope and Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

मेष:मेष राशि के जातकों को आज परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। अचानक कहीं की यात्रा करनी पड़ सकती है। बेवजह का तनाव न लें।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत बिताएंंगे। मन में हर्ष का माहौल रहेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज घूमने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी विवाद में न पड़े। अपनों से बड़ों का सम्मान करें।
कर्क: कर्क राशि के लोगोंं को आज कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। मन में खुशी रहेगी। माता पक्ष की तरफ से शुभ सूचना मिलने से अच्छा लगेगा।
सिंह: सिंह राशि के लोगों को कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूूमने की योजना बनाएंगे।
Horoscope and Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
कन्या: कन्या राशि वालों पर कार्यभार बढ़ेगा। अकारण चिंता सताएगी। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब रहने से तनाव रहेगा। अपने खानपान का ख्याल रखें।
तुला: तुला राशि के जातकों की आज जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। कार्यालय में कार्यभार बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। लेकिन आप अपने बल और बुद्धि से हर समस्या का हल निकाल लेंगे। स्वास्थ्य विकार या अपच होने की संभावना है।
वृश्चिक:आज आपका भाग्य प्रबल बना हुआ है। जिस कार्य को लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ जनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु: धनु राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को बेहद ध्यान रखना होगा। आज रिश्तेदारी में कहीं जा सकते हैं।
मकर: मकर राशि के लोग आज जरूरी सामान की खरीदारी करने जाएंगे। दौस्तों और जीवनसाथी के साथ कुछ पल बिताएंगे। अटके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है।
मीन:मीन राशि के लोगों को आज कहीं से धन लाभ अथवा उपहार की प्राप्ति हो सकती है। परिवाहर का पूरा सपोर्ट मिलने से सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
- Horoscope and Panchang:मेष राशि के जातकों के पूरे होंगे काम,सिंह राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना
- Horoscope and Panchang: कन्या राशि वालों के पूरे होंगे काम, धनु राशि को मिलेगा आराम