Horoscope And Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कन्या राशि के जातक सैरसपाटे पर जाएंगे, कुंभ राशि के जातक मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे।
Horoscope And Panchang: जानिये 22 जून 22 का पंचांग
तिथि | नवमी |
नक्षत्र | रेवती |
पक्ष | कृष्ण |
वार | बुधवार |
योग | शोभना |
सूर्योदय | 6:05 बजे |
सूर्यास्त | 7:14 बजे सांय |
राहूकाल | 12:40 − 14:18 बजे तक |
विक्रमी संवत | 2079 |
शक संवत | 1944 |
मास | आषाढ़ |
अभिजीत मुहूर्त | कोई नहीं |
दिशा शूल | पश्चिम दिशा |
चंद्रमा | मीन |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि के जातकों का भविष्यफल

मेष: मेष राशि के जातकों के सारे काम पूरे होंगे।आपको आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है,जहां आपको उच्च पद प्राप्त होगा।
वृषभ: जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा में भी सफलता हासिल करेंगे।
मिथुन:आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आप किसी कारण चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी,जिसमें आपको धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज सभी जरूरी काम समय से पूरे करने होंगे।कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
सिंह:आपको व्यापार में अपने निकटतम सहयोगी व वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
कन्या: किसी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि के जातकों का हाल
तुला:आपका कोई अपना आज आपको धोखा दे सकता है और समय पर मदद ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों से आपको हर संभव मदद प्राप्त होगी।
वृश्चिक: आज का दिन आप मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और आपका कोई कानूनी कार्य भी पूरा हो सकता है और उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा।
धनु: अपने स्वास्थ्य का खासतौर से आपको ध्यान रखना होगा। संयमित खानपान और योग पर ध्यान दें।
मकर: छोटे व्यापारी अपने व्यापार को सही तरीके से संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं पर भी विचार विमर्श करेंगे।
कुंभ: किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको बातों को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। यदि आपको कोई नशे की लत है,तो आप उसे भी छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।
मीन: धार्मिक कार्यों का भी आप हिस्सा बनेंगे। घर में आज किसी निर्माण कार्य की योजना बनाई जा सकती है।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: कर्क राशि के जातकों के काम होंगे पूर्ण, कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना
- Horoscope And Panchang: मौजमस्ती से भरा गुजरेगा मिथुन राशि के जातकों का दिन, धनु राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान