Guru Purnima 2023 के मौके पर भक्‍तों ने किए गुरु के दर्शन, जानिए क्‍यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा?

Guru Purnima 2023: करीब 3000 वर्ष पूर्व आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था।

0
82
Guru Purnima 2023 aaj ki badi khabar
Guru Purnima 2023

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा 2023 आज यानी सोमवार को पूरे देश में मनाई जा रही है। इसे ही आषाढ़ पूर्णिमा और व्‍यास पूर्णिमा के नाम भी जाना जाता है।यह पूर्णिमा पूरी तरह से महर्षि वेद व्‍यास जी को समर्पित है। ऐसी मान्‍यता है कि आज के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा मनाने की वजह।

Guru Purnima 2023 kyun manai jati hai?
Guru Purnima 2023.

Guru Purnima 2023:गुरु पूर्णिमा मनाने की वजह

Guru Purnima 2023: करीब 3000 वर्ष पूर्व आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उनके जन्म पर ही गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है।

Guru Purnima 2023: जानिए गुरु पूर्णिमा की कथा

Guru Purnima 2023: महर्षि वेदव्यास बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्‍होंने बाल्यकाल में अपने माता-पिता से प्रभु दर्शन की इच्छा प्रकट की, लेकिन माता सत्यवती ने वेदव्यास की इच्छा को ठुकरा दिया।वेदव्यास जब हठ करने लगे तब उनकी माता ने उन्हें वन में जाने की आज्ञा दे दी।उन्‍होंने कहा कि जब घर की याद आए तो लौट आना। इसके बाद वेदव्यास तपस्या करने के लिए वन चले गए।वन में जाकर उन्होंने कठिन तपस्या की।

यहीं पर की गई तपस्या के फलस्‍वरूप वेदव्यास को संस्कृत भाषा में प्रवीणता हासिल हुई। इसके बाद चारों वेदों का विस्तार किया और महाभारत, 18 महापुराण सहित ब्रह्मसूत्र की रचना कर डाली।महर्षि वेद व्यास को चारों वेदों का ज्ञान था। इसी वजह से इस दिन गुरु पूजने की परंपरा सदियों पुरानी है।

Guru Purnima 2023: सीएम योगी ने की पूजा

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ गोरखनाथ पीठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्‍होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की।

बड़े मंदिरों में भक्‍तों का तांता
छतरपुर स्‍थित बड़े मंदिर में सोमवार की सुबह से भक्‍तों की भीड़ उमड़ी। भक्‍तों ने गुरु जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्‍त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विश्‍व शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

नीब करौरी आश्रम में पूजा

दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट स्‍थित श्री नीब करौरी महाराज जी के आश्रम और गुप्‍त हनुमान मंदिर में भक्‍त पहुंचे। भक्‍तों ने मत्‍था टेका। वहीं दूसरी तरफ नैनीताल स्‍थित श्री नीब करौरी जी के आश्रम में भी बड़ी संख्‍या में लोग दर्शन करने पहुंचे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here