Chandra Grahan 2024: होली पर पड़ रहा चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों की खुलेगी जबरदस्त किस्मत

0
11

Chandra Grahan 2024: इस साल 2024 की होली काफी खास होने वाली है। इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना की माने तो सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण समय-समय पर घटित होते रहते हैं। भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा और सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा। 25 मार्च को सुबह 10:23 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3:02 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। मान्यता है ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

Chandra Grahan 2024: मेष राशि

ये चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है।
अगर आप नौकरीपेशा है तो आपको तरक्की मिलने वाली है।
आपकी सैलरी भी बढ़ाई जा सकती है।
पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे साथ ही शादीशुदा जीवन में मिठास आएगी।
प्रमोशन के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Chandra Grahan 2024: वृष राशि

चंद्र ग्रहण से वृष राशि के जातकों को काफी फायदा हो सकता है।
व्यापारियों के लिए धनलाभ हो सकता है।
नौकरी कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा है।
अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Chandra Grahan 2024: धनु राशि

धनु राशि के जातकों का होली के बाद से अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है।
सफलता की प्राप्ति होगी और साथ ही कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
लव लाइफ बेहतर बनेगी, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से भी पीछा छूटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here