Tilak Benefits: दिन के अनुसार लगाएं माथे पर तिलक, मिलेंगे ढेरों चमत्कारिक फायदे

0
8
Tilak Benefits
Tilak Benefits

Tilak Benefits: हिंदू धर्म में भगवान की पूजा-आराधना बिना तिलक के अधूरी मानी जाती है। सनातन परंपरा के अनुसार किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के बाद माथे पर तिलक बहुत ही आवश्यक है। मान्यता है कि माथे के बीचों बीच वाले इस स्थान पर तिलक लगाने से व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ तिलक का वैज्ञानिक महत्व भी है। आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने का महत्व और इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम।

तिलक को अगर धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, माथे पर तिलक लगाना सम्मान का प्रतीक है। तिलक लगाने से सकारात्मक का प्रवाह तो बनता ही है साथ ही मन में अच्छे विचार आते हैं। माना जाता है की तिलक लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों को भी शांत किया जा सकता है और जीवन में यश बढ़ता है।

दिन के अनुसार लगाएं तिलक

  • सोमवार– शिव जी को समर्पित इस दिन सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
  • मंगलवार– हनुमान जी को समर्पित इस दिन पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लगाना शुभ माना जाता है।
  • बुधवार – गणेश जी को समर्पित इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
  • गुरुवार– विष्णु जी को समर्पित दिन पर पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
  • शुक्रवार– मां लक्ष्मी को समर्पित इस दिन पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए।
  • शनिवार– शनि देव को समर्पित इस दिन पर भस्म का तिलक लगाना चाहिए।
  • रविवार– सूर्य देव को समर्पित दिन इस दिन पर जातक को लाल चंदन का तिलक लगाना लगाएं चाहिए।