कांग्रेस में शनिवार से राहुल राज की शुरुआत हो चुकी है। 19 साल तक कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर काबिज राहुल गांधी का अब कांग्रेस में शासन शुरू हो जाएगा। बता दे राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन से अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र प्राप्त कर लिया है। अब राहुल गांधी कांग्रेस में अपनी मां सोनिया गांधी की जगह लेंगे। राहुल गांधी के ताजपोशी को एक महोत्सव की तरह मनाया गया, जिसमें देश भर से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, इसके अलावा मिठाईयां भी बांटी।

भाजपा पर लगाया विभाजन का आरोप

राहुल गांधी की सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ताजपोशी की गई। इस खास मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा का नाम लिए बिना ही भाजपा पर देश को तोड़ने और देश की जनता में भय फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही देश की जनता से वादा किया कि जो काम भाजपा नहीं कर पाई, वो कांग्रेस करके दिखाएगी। अब देश में सिर्फ जनता की आवाज सुनी जाएगी, साथ ही विरोधियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस राज में देश की मजबूती, एकता और विकास के लिए कार्य किए जाएंगे।

बधाइयों का लगा तांता

अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद से ही राहुल गांधी को बधाई दी जा रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी राहुल को ट्विटर के जरिए बधाई दी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक विडियो के जरिए राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने की शुभकामनाए दी।

इस खास मौके पर अभिनेता राज बब्बर ने भी राहुल गांधी को अध्यक्ष पद ग्रहण करने की बधाई दी।

ट्विटर पर हुए ट्रोल

 राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर जहां एक ओर बधाइयां दी जा रही थी, तो वही दूसरी ओर कई लोगों ने राहुल गांधी को ट्रोल भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here