Akhilesh Yadav ने BJP पर किया वार, कहा- बीजेपी की रैलियों में कोई नहीं जाता, 2022 में सीटें रहेंगी खाली

0
306
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में साल 2022 में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी (BJP) से लेकर कांग्रेस Congress, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अन्य राजनीतिक पार्टियां जनता को खुश करने के लिए बड़े बड़े वादे कर रहीं है। राजनीतिक पार्टियां रैलियों में एक दूसरे पर कटाक्ष भी कर रही हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी वार करते हुए कहा कि भाजपा की रैलियों में लोग जाते नहीं हैं बल्कि उन्हें लेकर जाया जता है। बीजेपी की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि साल 2022 में राज्य में समाजवादी पार्टी का सत्ता होगी।

Akhilesh Yadav ने ट्वीट कर बोला हमला

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि बीजेपी की रैलियों में जनता नहीं जाती है, बल्कि उन्हें लेकर जाया जाता है। उनकी रैलियां ठंडी पड़ी रहती हैं। उन्होंने लखनऊ और गाजीपुर की रैलियों की तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

अखिलेश यादव ने अपनी रैली की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ग़ाज़ीपुर से लखनऊ तक उमड़ी जनता के जोश ने दिखा दिया है कि सपा व अन्य सहयोगियों की रैली में ‘आये हुए’ व भाजपा की ठंडी रैली में ‘लाए हुए’ लोगों में क्या अंतर है। भाजपा की रैलियों में खाली सीटें बता रही हैं कि 2022 के चुनाव के बाद नयी विधानसभा में भी भाजपा की सीटें खाली रहेंगी।’

बता दें राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी पूरी जान लगा रही है। इसी कतार में Asaduddin Owaisi भी खड़े हैं। वे राज्य में अपने 100 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सपा पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें:

Madhya Pradesh में Amazon की मदद से गांजे की खेप पहुंचाने पर बोले नरोत्तम मिश्रा- अमेजन सहयोग नहीं करती तो होगी कार्रवाई

Aat‍manirbhar Bharat: PM मोदी कल Air Force को सौंपेंगे स्वदेशी ‘लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर’, देखें तस्वीरें