Zara Hatke News: कहते हैं इश्क और जंग में सब जायज होता है। प्यार कोई ऊंच-नीच, रंग, उम्र, धर्म को नहीं देखता। प्यार करने वाले लोग केवल अपने पार्टनर का प्यार देखते हैं। इस वाक्य का एक दम सटीक उदाहरण मरीना बलमशेवा की लव स्टोरी है। ये लव स्टोरी एक दम अलग है, ऐसा कपल शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। दरअसल, मरीना बलमशेवा को अपने सौतेले बेटे से प्यार हो गया। इस प्यार को एक मुकाम देने के लिए मरीना ने अपने सौतेले बेटे से शादी भी रचा ली।

मरीना बलमशेवा रूस की रहने वाली हैं और वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। 37 साल की मरीना ने अपने 23 साल के बेटे के साथ शादी करने के लिए अपने पति को तलाक दे दिया। कपल ने ये शादी 2 साल पहले रचाई थी। यह शादी लोगों के बीच काफी समय तक चर्चा का विषय बनी रही।
Zara Hatke News: पहले पिता से लिया तलाक फिर कर ली बेटे से शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीना और एलेक्सी शेवरिन ने 2007 में शादी की थी। उस समय एलेक्सी एक बच्चे के पिता थे, जो की 7 साल का था। मरीना और एलेक्सी काफी सालों तक राजी-खुशी एक साथ रहे। मगर कई सालों बाद मरीना और उनके सौतेले बेटे व्लादिमीर शेवरिन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों को समय के साथ एक दूसरे से सच्चा प्यार हो गया। तब शादी के 10 साल बाद मरीना ने अपने पति को तलाक दे दिया और 3 साल बाद उसके ही बेटे के साथ शादी रचा ली।

मरीना एक मीडिया इन्फ्लुएंसर है इसलिए वो अपने जीवन की हर बात सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। मरीना ने अपने बारे में बताते हुए काफी पोस्ट किए हैं। उनकी एक पोस्ट के मुताबिक, शादी के समय मरीना काफी मोटी थी। ऐसे में वजन घटाने के लिए और सुंदर दिखने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई। इतना ही नहीं कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना वजन भी तेजी से कम कर लिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी Weight Loss Journey के बारे में सभी को बताया है।
मरीना इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। यहां उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अक्सर अपने पति के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मरीना ने सभी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में गुड न्यूज़ दी है। अब वो जल्द ही अपने सौतेले बेटे जो अब उनके पति हैं, उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं।
यह भी पढ़ें:
- Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान जमकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन, देखें ये मजेदार वीडियो
- Zara Hatke News: जीजा संग बेडरूम में दुल्हन कर रही थी मस्ती, शादी के दिन दूल्हे ने ऐसे सिखाया सबक